Posted inक्रिकेट, न्यूज

“उसे बाहर करो…इस खिलाड़ी पर भड़के अजिंक्य रहाणे, टी20 टीम से बाहर करने की दी सलाह

Ajinkya Rahane
News on WhatsAppJoin Now

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन को लेकर चर्चा तेज है। इसी बीच पूर्व भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को लेकर अपनी पसंद साफ कर दी है। रहाणे ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित टॉप ऑर्डर पर बात करते हुए वैभव को अपनी पहली पसंद में शामिल नहीं किया।

अजिंक्य रहाणे का मानना है कि भारत को अपने टी20 विश्व कप 2026 के सफल टॉप ऑर्डर को फिर से आजमाना चाहिए। उन्होंने संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को ओपनिंग के लिए तथा ईशान किशन (Ishan Kishan) को नंबर-3 पर रखने का समर्थन किया है।

वैभव को लेकर Ajinkya Rahane ने क्या कहा?

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने बेहद कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें मौका मिला और उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि, रहाणे की राय में वैभव को जल्दबाजी में लगातार टीम में धकेलने की जरूरत नहीं है। उनका मानना है कि युवा बल्लेबाज को आगे काफी मौके मिलेंगे, इसलिए टीम को फिलहाल अपने अनुभवी और साबित हो चुके विकल्पों के साथ जाना चाहिए।

सैमसन-अभिषेक की जोड़ी को रहाणे का समर्थन

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने भारत के टॉप ऑर्डर के लिए संजू सैमसन (Sanju Samson) और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को साथ में उतारने का समर्थन किया है। दोनों बल्लेबाज टी20 विश्व कप 2026 में भारत के लिए अहम भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा रहाणे ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को नंबर-3 पर बल्लेबाजी कराने की बात कही है। ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट भी इसी कॉम्बिनेशन को आजमाता है तो वैभव को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है।

क्या वैभव को मिलेगा फिर मौका?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 13, 15 और 17 सितंबर को खेली जाएगी। इस सीरीज में टीम इंडिया के पास युवा खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है। वैभव के लिए अच्छी बात यह है कि रहाणे ने उन्हें पूरी तरह खारिज नहीं किया है। बल्कि उनका इशारा यही है कि युवा बल्लेबाज को समय दिया जाना चाहिए।

अगर वैभव घरेलू क्रिकेट और आने वाले मुकाबलों में लगातार रन बनाते हैं, तो उन्हें टीम इंडिया में लंबे समय तक रोकना मुश्किल होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि अफगानिस्तान के खिलाफ कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) और टीम मैनेजमेंट किस टॉप ऑर्डर के साथ मैदान पर उतरते हैं।

ALSO READ : कितनी गंभीर है ईशान किशन की चोट? पहले टी20 मैच में खेलने पर आई ये अपडेट

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...