Posted inक्रिकेट, न्यूज

5 मैच से नहीं मिला विकेट, बल्ले से बनाए सिर्फ 25 रन फिर भी कैसे हर टी20 मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होता ये खिलाड़ी

Team India Washington Sundar BCCI
5 मैच से नहीं मिला विकेट, बल्ले से बनाए सिर्फ 25 रन फिर भी कैसे हर टी20 मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होता ये खिलाड़ी
News on WhatsAppJoin Now

Washington Sundar: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है। भारतीय टीम (Team India) इस सीरीज से पहले पूरी तरह से तैयार है और टीम इंडिया की प्लेइंग 11 भी लगभग फाइनल हो चूका है। हालांकि टीम इंडिया के प्लेइंग 11 में एक खिलाड़ी ऐसा है, जो पिछले कुछ समय से लगातार फ्लॉप है फिर भी इस खिलाड़ी को लगातार प्लेइंग 11 में शामिल किया जा रहा है।

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वो कोई और नही बल्कि वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) हैं, जो पिछले 5 मैचों में एक भी विकेट हासिल नही कर सके हैं, वहीं बल्लेबाजी की बात करें तो 5 के साधारण औसत से सिर्फ 25 रन बनाए हैं।

1 विकेट के लिए तरस रहे हैं Washington Sundar

टी20 क्रिकेट में स्पिनर के लिए विकेट हासिल करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। खासकर तब, जब टीम बीच के ओवरों में विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही हो। वाशिंगटन सुंदर की खासियत उनकी किफायती गेंदबाजी रही है, लेकिन विकेट नहीं मिलने से उनकी उपयोगिता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

हालांकि, केवल विकेटों के आंकड़े के आधार पर सुंदर को कमजोर खिलाड़ी मानना सही नहीं होगा। वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर हैं और जरूरत पड़ने पर बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं।

Washington Sundar ने चोट के बाद की है टीम इंडिया में फिर वापसी

वाशिंगटन सुंदर हाल ही में हैमस्ट्रिंग चोट से उबरकर टीम में लौटे हैं। चोट के कारण वह श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे। अब उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए फिट घोषित किया गया है।

ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड और फिटनेस पर भी नजर रखेगा। सुंदर के लिए अफगानिस्तान सीरीज खुद को साबित करने का अच्छा मौका हो सकती है।

उनका अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड बताता है कि वह मुश्किल परिस्थितियों में भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। ICC के आंकड़ों के मुताबिक उनके नाम T20I में 51 विकेट हैं।

ALSO READ: श्रीलंका से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कैमरे के सामने ही रोने लगी पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, कहा “अगर उन्होंने…

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...