Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कैमरे के सामने ही रोने लगी पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, कहा “अगर उन्होंने…

Fatima Sana Cry PAK vs SL
श्रीलंका से सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कैमरे के सामने ही रोने लगी पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना, कहा "अगर उन्होंने...
News on WhatsAppJoin Now

Fatima Sana: महिला एशिया कप 2026 (Asia Cup 2026) के दूसरे सेमीफाइनल में कल रात पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) का सामना श्रीलंका की टीम (Sri Lanka Cricket Team) से हुआ, इससे पहले पहला सेमीफाइनल जीतकर टीम इंडिया फाइनल में पहुंच चुकी है. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतती वो फाइनल में भारत के सामने होती.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 130 रन बनाए और श्रीलंका को 131 रनों का लक्ष्य दिया, एक समय ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान की टीम ये मैच आसानी से जीत लेगी, लेकिन श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर ने शानदार वापसी की. श्रीलंका की टीम ने 1 ओवर शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान की हार के बाद कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) रोते हुए नजर आईं.

Fatima Sana के अलावा पूरी टीम रही फ्लॉप

पाकिस्तान की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो काफी फंसी नजर आई, लेकिन पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना (Fatima Sana) ने 36 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 47 रनों की नाबाद पारी खेली और पाकिस्तान की टीम को 130 रनों के स्कोर तक पहुंचाया. पाकिस्तान की टीम ने 131 रनों का लक्ष्य श्रीलंका को दिया.

इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो फातिमा सना ने अपने पहले स्पेल के 1 ही ओवर में 2 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई और मैच पाकिस्तान की तरफ खिंच लिया. हालांकि उसके बाद श्रीलंका ने साझेदारी की और जीत के करीब पहुंच रही थी, तभी अपने दूसरे स्पेल में फातिमा एक बार फिर आई और एक ही ओवर में 2 विकेट झटककर मैच पाकिस्तान के पाले में किया.

हालांकि फातिमा सना (Fatima Sana) के 19वें ओवर में श्रीलंका ने उन्हें टारगेट किया और 7 गेंद शेष रहते ही मैच को जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली. पाकिस्तान के हारने के बाद पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना कैमरे के सामने रोते हुए नजर आए.

फातिमा सना ने हार के बाद कही ये बात

श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में हार से निराश सना फातिमा ने कहा कि

“मैच में ज्यादातर चीजें हमारे पक्ष में जा रही थी. हमने लगभग मैच को अपनी तरफ कर लिया था, लेकिन श्रीलंका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजों ने बाजी को पलट दी.”

ALSO READ: ऐतिहासिक टी20 मैच से पहले जापान के कप्तान ने भारत को दी खुली चुनौती, कहा भारत के लिए हमारे पास भी तगड़ी टीम मौजूद

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...