अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20I सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने नीतीश कुमार रेड्डी को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। भारतीय टीम के ऐलान में नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) का नाम शामिल है, लेकिन उनकी फिटनेस पर फैसला होना बाकी है। ऐसे में अगर वह सीरीज से बाहर होते हैं, तो उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलेगा, इस पर चर्चा तेज हो गई है।
नीतीश टीम इंडिया के लिए बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी का विकल्प भी देते हैं। इसलिए उनका रिप्लेसमेंट चुनना चयनकर्ताओं के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि टीम इंडिया के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इस खाली जगह को भरने की क्षमता रखते हैं।
सूर्यांश शेडगे सबसे मजबूत दावेदार
नीतीश कुमार रेड्डी के संभावित रिप्लेसमेंट की बात करें तो सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) का नाम सबसे पहले सामने आता है। इससे पहले भी नीतीश के चोटिल होने पर सूर्यांश को भारतीय T20I टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जा चुका है।
सूर्यांश की सबसे बड़ी खासियत उनका ऑलराउंड खेल है। वह निचले क्रम में तेजी से रन बनाने के साथ गेंदबाजी भी कर सकते हैं। यही वजह है कि अगर टीम मैनेजमेंट नीतीश जैसा कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहता है, तो सूर्यांश एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं।
रिंकू सिंह और तिलक वर्मा भी रेस में
दूसरा बड़ा नाम रिंकू सिंह (Rinku Singh) का हो सकता है। टी20 क्रिकेट में रिंकू अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और दबाव की स्थिति में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं। अगर टीम ऑलराउंडर की जगह बल्लेबाजी को प्राथमिकता देती है, तो रिंकू को मौका मिल सकता है।वहीं तिलक वर्मा (Tilak Varma) भी एक विकल्प हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में अपनी उपयोगिता साबित की है। वह मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के साथ जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी भी कर सकते हैं।
15 से 17 सिंतबर तक खेली जाएगी सीरीज
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज 13 सितंबर से दिल्ली में शुरू होगी और अगले मुकाबले 15 व 17 सितंबर को खेले जाएंगे।फिलहाल नीतीश कुमार रेड्डी की फिटनेस पर अंतिम तस्वीर साफ होना बाकी है। लेकिन अगर वह बाहर होते हैं, तो सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों पर टीम इंडिया की नजर रह सकती है।
ALSO READ : 1 इन में 2 अलग-अलग देशों से भिड़ेगी टीम इंडिया, जानिए कब और किस टीम से होंगे ये मुकाबले
