Posted inक्रिकेट, न्यूज

बीवी तलाक दे देगी! टीम इंडिया के कोच बनने पर आशीष नेहरा ने बताई अपनी ‘मजबूरी’

Ashish Nehra
News on WhatsAppJoin Now

टीम इंडिया (Team India) के अगले हेड कोच को लेकर चर्चा तेज है और इसी बीच पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (Ashish Nehra) का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। मौजूदा समय में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के हेड कोच ने साफ किया कि भारतीय टीम का कोच बनना उनके लिए सम्मान की बात होगी, लेकिन फिलहाल इसे लेकर उनकी कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। हालांकि, अगर भविष्य में उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो एक बड़ी अड़चन परिवार से जुड़ी हो सकती है।

‘पहले अपनी हाई कमीशन से पूछना पड़ेगा’

आशीष नेहरा से जब टीम इंडिया (Team India) का हेड कोच बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेहद मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। नेहरा ने अपनी पत्नी को अपनी ‘हाई कमीशन’ बताते हुए कहा कि अगर उन्हें भारतीय टीम के कोच का ऑफर मिलता है तो पहले पत्नी से बात करनी पड़ेगी।

दरअसल, नेहरा का मानना है कि टीम इंडिया के हेड कोच की नौकरी में काफी ज्यादा यात्रा करनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि इस भूमिका में साल के करीब 8 से 9 महीने तक सफर करना पड़ सकता है। इसी वजह से उन्होंने मजाक में कहा कि अगर उन्होंने पत्नी की मंजूरी के बिना यह जिम्मेदारी स्वीकार की तो उन्हें तलाक मिल सकता है।

Team India के कोच बनने में क्या है असली मुश्किल?

नेहरा ने साफ किया कि वह अभी टीम इंडिया के हेड कोच बनने को लेकर कोई योजना नहीं बना रहे हैं। उनके मुताबिक वह भविष्य के बारे में पहले से चीजें तय नहीं करते। हालांकि, भारतीय क्रिकेट टीम को कोचिंग देना उनके लिए निश्चित तौर पर बड़े सम्मान की बात होगी।

नेहरा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कोचिंग की चुनौतियों पर भी बात की। उनका कहना है कि लगातार यात्रा, काम का दबाव और जिम्मेदारियों के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोच के लिए लंबे समय तक काम करना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि बहुत से कोच 3-4 साल से ज्यादा इस तरह की भूमिका में नहीं टिक पाते।

गुजरात टाइटंस के साथ सफल रहे हैं आशीष नेहरा

आशीष नेहरा ने आईपीएल में गुजरात टाइटंस के हेड कोच के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उनके मार्गदर्शन में गुजरात टाइटंस ने 2022 में अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब जीत लिया था। टीम ने 2023 और 2026 में भी फाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि नेहरा अपनी सफलता का पूरा श्रेय खुद लेने के बजाय टीम को देते हैं।

उनका मानना है कि क्रिकेट एक टीम गेम है और जीत का श्रेय किसी एक खिलाड़ी या कोच को नहीं दिया जाना चाहिए। फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच पद को लेकर आशीष नेहरा ने कोई दावा नहीं किया है, लेकिन उनके ताजा बयान ने यह जरूर साफ कर दिया है कि भविष्य में अगर उन्हें यह जिम्मेदारी मिलती है तो क्रिकेट के साथ-साथ ‘घर की हाई कमीशन’ से मंजूरी लेना भी जरूरी होगा।

ALSO READ : करुण नायर को दलीप ट्रॉफी फाइनल में नहीं मिला मौका, फैसले पर मचा बवाल, शतक जड़कर दिया करारा जवाब

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...