भारत और जापान (IND vs JAP) के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) के कप्तान और उपकप्तान को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा (Tilak Varma) को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व में टीम इंडिया जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में एक खास अध्याय जोड़ने वाला है।
श्रेयस अय्यर के हाथों में टीम की कमान
टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अब जापान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में उनकी नेतृत्व क्षमता पर नजर रहेगी। अय्यर के साथ तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।
इस मुकाबले को भारत के लिए एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान में होने वाला यह मैच एशियाई खेलों से पहले भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का मौका देगा।
टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण
जापान के खिलाफ भारतीय टीम में युवा प्रतिभाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल सकता है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा संजू सैमसन (Sanju Samson), अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ईशान किशन (Ishan Kishan) और नितीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।
गेंदबाजी में शामिल किए गए खुखार खिलाड़ी
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah), अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh), हर्षित राणा (Harshit Rana), अक्षर पटेल (Axar Patel), वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) और रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) जैसे नाम शामिल हैं। भारत और जापान का यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में फैंस की नजर श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रहेगी।
ALSO READ : W 6 6 … पहले गेंद से विकेट चटकाया फिर Rinku Singh ने छक्को से पलट दी हारी हुई बाजी, फाइनल में मारी एंट्री
