Posted inक्रिकेट, न्यूज

Team India के चनय पर बड़ा बवाल, हेड कोच Gautam Gambhir की पसंद पर पूर्व खिलाड़ी ने उठाए तीखे सवाल

News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के हेड को गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने हाल ही में अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ होने वाली T20 सीरीज (T20I Series) के लिए भातरतीय टीम सामने आने के बाद अब चयनकर्ताओं को लेकर बहस तेज हो गई है। हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ (S. Badrinath) ने टीम चयन पर सवाल उठाते हुए हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीति पर निशाना साधा है। खास तौर पर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को टीम में शामिल किए जाने पर उन्होंने अपनी राय रखी है। तो आइए आपको भी इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में कुछ खास जानकारी देने की कोशिश करते हैं।

Afghanistan T20I Squad में इन खिलाड़ियों की वापसी

दरअसल हाल ही में भारतीय क्रिकेट क्रंट्रोल बोर्ड (BCCI) के द्वारा अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की T20I Series के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है, जिसमें टीम की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को Tilak Varma उपकप्तान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। बता दें कि अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है उसमें विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की टीम में वापसी कराई गई हैं।

इसके अलावा वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar), नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और हर्षित राणा (Harshit Rana) को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन इन खिलाड़ियों की उपलब्धता Fitness Clearance पर निर्भर है। बता दें कि अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर को किया जाने वाला है वही इसका दूसरा मैच 15 सितंबर को और तीसरा मैच 17 सितंबर को दिल्ली में खेले जाने वाले हैं।

Badrinath ने Selection पर उठाए सवाल

भारतीय टीम की सक्वाड का ऐलान होने  के बाद S. Badrinath ने वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उन्हें Nitish Reddy से T20I Format में अभी उतना भरोसा नहीं है। उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चयनकर्ताओं को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

बता दें कि बद्रीनाथ (Badrinath) का यह मानना है कि खिलाड़ियों को सिर्फ संभावनाओं के आधार पर नहीं, बल्कि T20I में उनके प्रदर्शन को ध्यान में रखकर मौका मिलना चाहिए। उन्होंने Selection में टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की पसंद के प्रभाव की ओर भी इशारा किया।

अब Gambhir के सामने साबित करने की चुनौती

अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) Gautam Gambhir और Team Management के लिए खिलाड़ियों को परखने का बड़ा मौका होगी। खासकर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) और नीतिश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) पर सबकी नजर रहेगी।

वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की वापसी और संजू सैमसन (Sanju Samson) के शामिल होने से टीम को अनुभव भी मिलेगा। अगर चुने गए खिलाड़ी मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हैं तो Selection को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब अपने आप मिल जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ प्लेइंग- XI में किन खिलाड़ियों को मौका मिलता है और क्या Gambhir की रणनीति Team India को एक मजबूत शुरुआत दिला पाएगी।

ALSO READ : IND vs AFG: भारतीय टीम में एक बार फिर लौटा अनुभव का तड़का, इन 8 खिलाड़ियों की वापसी से बदली पूरी टीम

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...