Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs AFG: भारतीय टीम में एक बार फिर लौटा अनुभव का तड़का, इन 8 खिलाड़ियों की वापसी से बदली पूरी टीम

News on WhatsAppJoin Now

IND VS AFG : अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली T20I Series के लिए भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket team) का ऐलान हो चुका है और इस बार टीम स्क्वाड में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। पिछली जिम्बाब्वे सीरीज (Zimbabwe Series) की तुलना में भारतीय टीम में कुल 8 खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। खास बात यह है कि यही 15 सदस्यीय टीम सितंबर के अंत में होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। ऐसे में अफगानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) को भारतीय टीम (Team India) के लिए बड़ी तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है।

Sanju Samson और Jasprit Bumrah की हुई धमाकेदार वापसी

भारतीय टीम (Team India) में सबसे बड़ी वापसी संजू सैमसन (Sanju Samson) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संजू सैमसन (Sanju Samson) को जिम्बाब्वे (Zimbabwe) दौरे की टीम में जगह नहीं मिली थी, लेकिन अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ उन्हें फिर खेली जाने वाली सीरीज में एक बार फिर से संजू को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वहीं जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी अपनी चोट के कारण टीम का हिस्सा नही थे लेकिन अब वह टीम के लिए T20I सीरीज में लौट आए हैं। हालांकि बुमराह की उपलब्धता फिटनेश टेस्ट पर निर्भर करेगी।

इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) भी चोट से उबरने के बाद वापस आए हैं। गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) और हर्षित राणा (Harshit Rana) की वापसी हुई है, जिससे टीम का Pace Attack पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत दिखाई दे रहा है।

All-Rounders की वापसी से मजबूत हुआ Squad

अफानिस्तान सीरीज (Afghanistan Series) के लिए नीतिश कुमार रेड्डडी (Nitish Kumar Reddy), वाशिगंटन सुंदर (Washington Sundar) और अक्षर पटेल (Axar Patel) को भी स्क्वाड में जगह दी गई है। रेड्डी और सुंदर की उपलब्धता भी Fitness Clearance पर निर्भर है। इन खिलाड़ियों के लौटने से भारतीय टीम (Team India) के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ज्यादा विकल्प हो गए हैं।

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया हैं। उनकी Fitness को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। ऐसे में Nitish Kumar Reddy और Washington Sundar पर टीम मैनेजमेंट की नजर रहेगी।

Asian Games से पहले बड़ा मौका

अफगानिस्तान (Afghanistan) के खिलाफ तीन मैचों की T20I Series का आगाज 13 सितंबर को किया जाने वाला है जिसका दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेले जाने वाले हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम की यही स्क्वाड एशिया गेम्स (Asian Games 2026) के लिए जापान (Japan) रवाना होगा। इसलिए खिलाड़ियों के लिए यह सीरीज सिर्फ एक Bilateral Series नहीं, बल्कि Asian Games से पहले अपनी तैयारी परखने का बड़ा मौका होगी।

अय्यर के हाथों में होगी टीम की कमान

अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए चुनी गई टीम की कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) करते हुए दिखाई देने वाले है वही उप कप्तान के तौर पर तिलक वर्मा (Tilak Varma) का चनय किया गया है। इसके अलवा अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), संजू सैमसन (Sanju Samson) और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) जैसे बल्लेबाजों के मौजूद होने से Opening और Batting Combination भी चर्चा का विषय रहेगा। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि Afghanistan के खिलाफ Playing XI में वापसी करने वाले इन खिलाड़ियों में से किन्हें मौका मिलता है और कौन Asian Games से पहले अपनी जगह पक्की कर पाता है।

ALSO READ : एशिया कप 2026 में इन खिलाड़ियों की जगह है पक्की, इन 3 खिलाड़ियों के करियर पर मंडरा रहा खतरा

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...