Posted inक्रिकेट, न्यूज

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिली जगह

Team India IND vs AUS BCCI Sehwag Dravid
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय टीम का ऐलान, द्रविड़ और सहवाग के बेटे को मिली जगह
News on WhatsAppJoin Now

Team India:हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के द्वारा ऑस्ट्रेलिया (Australia Cricket Team) के खिलाफ होने वाले अंडर-19 क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस दौरे पर भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) क्रिकेट टीम के बीज 3 मैच और 2 मल्टी-डे मुकाबले खेले जाने वाले हैं।

बता दें कि बोर्ड ने ODI सीरीज के लिए जिस टीम का ऐलान किया गया है, उसमें भारतीय टीम (Team India) के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों के बेटों को भी टीम में शामिल होने का मौका दिया है। तो आइए हम आपको इस सीरीज के लिए बोर्ड के द्वारा ODI सीरीज और मल्टी-डे मैचों के लिए टीम में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के बारे में जानकारी देते हैं।

आर्यवीर और अन्वय को मिली टीम में जगह

बता दें कि बीते साल 2024 में आर्यवीर कूच बिहार ट्रॉफी के दौरान मेघालय के खिलाफ 297 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी, जिसके बाद खिलाड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे थे। अब एक बार फिर से वह दिल्ली प्रीमियर लीग के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं, जिसमें एक बार फिर से फैंस उनसे उसी प्रदर्शन कि उम्मीद लगा रहे हैं। इसी के साथ ही ODI सीरीज के लिए अन्वय द्रविड़ को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

अन्वय ने भी बीते महीने जुलाई में श्रीलंका के खिलाड़ी अंडर-19 टीम का हिस्सा बने थे और 87 रनों की एक बेहतरीन पारी खेल कर सुर्खियों में आ गए थे। खास बात तो यह है कि इन दोनों खिलाड़ियों को केवल ODI सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया लेकिन मल्टी-डे मैच के लिए उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है।

कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जाने वाली 3 मैचों कि ODI सीरीज के बारे में पहले बात करें तो इस सीरीज का आगाज 18 सितंबर को, दूसरा मैच 21 सितंबर को और तीसरा ODI मैच 30 सितंबर को खेला जाने वाला है।

इसके बाद अब मल्टी-डे मैच के शेड्यूल के बारे में बात करें तो मल्डी-डे का पहला मैच 27 से 30 सितंबर तक खेला जाने वाला है, वहीं दूसरा मैच 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक खेला जाने वाला है, यह मैच अहमदाबाज के B ग्राउंड में खेला जाने वाला है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए Team India

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लि भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (Team India) के बारे में बात करें तो उसमें लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उप कप्तान), रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्यव द्रविड़ (विकेटकीपर), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, वी यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उलवा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल जैसे खिलाड़ियों को टीम में हिस्सा बनाया गया है।

मल्टी-डे मैचों के लिए Team India

ODI के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम (Team India) की बात करें तो उसमें यशबर्धन (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी( विकेटकीपर), मानव कृष्णा (विकेटकीपर), अभिप्राय विश्वास (विकेटकीपर), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, रोहित यादव, इशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।

ALSO READ: “टैम्परेरी कैप्टन है ये….” ऋषभ पंत के 10 फनी कमेंट जो स्टंप माइक में हुए रिकॉर्ड

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...