Team India: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में श्रीलंका क्रिकेट टीम (Sri Lanka Cricket Team) को पहले मैच में 165 रनों से हार का सामना करना पड़ा है, जिसके बाद दूसरे मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम पलटवार की कोशिश करने वाली है, लेकिन इससे पहले ही श्रीलंका टीम के लिए बुरी खबर सामने आ रही है।
दरअसल हाल ही में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका टीम के कप्तान दिनेश चांदीमल, विकेटकीपर बल्लेबाज कुसल मेंडिस अपनी चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच से पहले टीम से बाहर हो गए है। इसी के साथ ही विस्फोटक बल्लेबाज पथुम निसंका की भी फिटनेस को लेकर कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। तो आइए हम आपको इसके बारे में कुछ खास जानकारी देने कि कोशिश करते हैं।
श्रीलंका टीम के कोच ने दी जानकारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच गैरी कर्स्टन ने फैंस को इस बारे में आधिकारिकतौर पर ये जानकारी दी है कि 23 अगस्त से खेलने जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज अपनी चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं रहने वाले हैं।
इसी को लेकर कर्स्टन ने कहा कि कुसल मेंडिस की हैमस्ट्रिंग की चोटट काफी ज्यादा गंभीर है ऐसे में वह काफी लंबे समय में तक मैदान से दूर रहने वाले हैं।
इसके साथ ही दिनेश चांदीमल भी अपनी चोट के कारण टीम से बाहर रहने वाले है। जाहिर बात है कि श्रीलंका टीम से एक साथ इतने अनुभवी और बेहतरीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर जाने के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों को एक बड़ा झटका लगा है। अब देखने होगा अगले टेस्ट मैच में इन खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में श्रीलंका क्रिकेट टीम कैसा प्रदर्शन दिखाती है।
Team India के लिए मैच विनर साबित हुए मानव सुथार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में पहले दिन से ही दबदबा बनाना शुरु कर दिया था। जिसके बाद आखिरी में 165 रनों से जीत का सामना किया। भारतीय टीम की इस जीत में देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा और मानव सुथार ने काफी अहम भूमिका निभाई है।
मानव सुथार ने पहले टेस्ट मैच में अपने नाम कुल 6 विकेट किए वहीं रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट लेकर जीत हासिल की है, लेकिन भारतीय टीम (Team India) के स्पिनर गेंदबाद कुलदीप यादव ने टीम इंडिया (Team India) के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है।
बीते लंबे समय से फैंस यह चाह रहे थे कि कुलदीप यादव को भारतीय टीम (Team India) में वापसी करने का मौका दिया जाएगा तो वह टीम के लिए काफी घातक प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आएंगे, लेकिन कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में सभी फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। अब देखना होगा कि दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव अपनी गेंदबाजी से जलावा दिखाते हैं या फिर नही।
श्रीलंका के इन खिलाड़ियों ने किया Team India के खिलाफ संघर्ष
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 15 अगस्त से खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका की टीम मैनेजमेंट ने कुसल मेंडिस की अनुपस्थिति में विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को प्लेइंग 11 में जगह दी गई थी, जिसका फायदा डिकवेला ने बखूबी उठाया है।
बता दें कि डिकवेला ने पहले मैच में 115 गेंदों में 80 रनों की काफी जुझारु पारी खेली थी। इसके बाद डिकवेला ने 6वें विकेट के लिए सोनल दिनुशा के साथ मिलकर 146 रनों की बेहतरीन और कमाल की साझेदारी की थी।
