Posted inक्रिकेट, न्यूज

3 मैचों में 60 के औसत से बनाए 301 रन भारत को मिला चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट, खतरे में पड़ा इन 3 खिलाड़ियों का करियर

Team India Cheteshwar Pujara
3 मैचों में 60 के औसत से बनाए 301 रन भारत को मिला चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट, खतरे में पड़ा इन 3 खिलाड़ियों का करियर
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के कई सारे पूर्व ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो कि टीम के लिए टेस्ट प्रारुप में काफी अहम भूमिका निभाते हुए दिखाई देते थे। इन्हीं खिलाड़ियों में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का भी नाम शामिल है, जो कि अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से काफी ज्यादा सभी को उत्साहित करते थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पुजारा ने भारतीय टीम (Team India) के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। इसी के साथ पुजारा ने कई बार भारतीय टीम के लिए तब बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दिखाई दिए जब भारतीय टीम की मुश्किले बढ़ती हुई दिखाई दे रही थी, लेकिन जब से पुजारा भारतीय टीम से बाहर हुए हैं।

तब से टीम मैनेजमेंट को अभी तक टीम के लिए तीसरे नंबर पर मजबूत बल्लेबाजी करने वाला खिलाड़ी नहीं मिला है। बीते कुछ समय पहले साई सुदर्शन अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से टीम के लिए तीसरे नंबर पर खेलते हुए नजर आ रहे थे, लेकिन वह अपनी जगह पूरी तरह से पक्की नहीं कर पाए।

अब हाल ही में मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम (Team India) के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) की जगह पक्की होती दिखाई दे रही है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।

तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल ने पक्की की Team India में जगह

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चेतेश्वर पुजारा के टीम (Team India) से बाहर होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए साई सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर के साथ करुण नायर को खेलने का और अपनी जगह पक्की करने का मौका दिया था, लेकिन यह खिलाड़ी बोर्ड कि उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतरे हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साई सुदर्शन को बीते 7 मैचों में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मौका दिया गया था। इस दौरान खिलाड़ी ने 31.91 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 383 रन जोड़े हैं। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी साईं सुदर्शन को टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वहीं देवदत्त पडिक्कल को बैकअप प्लेयर के रुप में टीम में जगह दी गई थी।

सुदर्शन के चोटिल होने पर पडिक्कल को मिली Team India में जगह

श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले साई सुदर्शन चोटिल हो गए थे, ऐसे में देवदत्त पडिक्कल को तीसरे नंबर पर खेलने का मौका दिया गया था। इस दौरान अभ्यास मैच खेलते हुए पडिक्कल ने शतकीय पारी खेली थी।

उनके अभ्यास मैच में इस बेहतरीन प्रदर्शन को देखने के बाद खिलाड़ी को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था। इस दौरान खिलाड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान 167 रनों की विस्फोटक पारी खेली है।

वहीं दूसरी पारी में खिलाड़ी ने 44 रनों की एक अच्छी पारी खेली, जिसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अब भारतीय टीम के लिए देवदत्त पडिक्कल ही तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं।

बेहतरीन है पडिक्कल का टेस्ट करियर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देवदत्त पडिक्कल ने भारतीय टीम (Team India) के लिए टेस्ट प्रारुप में मार्च 2024 में डेब्यू किया था, जिसके बाद से अब तक खिलाड़ी ने टीम के लिए केवल 3 टेस्ट मैचों की 5 पारियां खेली हैं।

इस दौरान देवदत्त ने 60.2 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए अपने खाते में कुल 301 रन जोड़े हैं। इसी के साथ इन 5 पारियों में खिलाड़ी ने एक बार शतकीय और एक बार अर्धशतकीय पारी खेली है।

ALSO READ: गौतम गंभीर और शुभमन गिल की इस गलती से ड्रा हो सकता है जीता हुआ पहला टेस्ट मैच, टीम इंडिया को 6 विकेट की है जरूरत

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...