Posted inक्रिकेट, न्यूज

जिस गेंदबाज के लिए गौतम गंभीर ने BCCI से की थी लड़ाई, जानिए अब कहां है टीम इंडिया का वो गेंदबाज

Gautam Gambhir Team India Shubman Gill
जिस गेंदबाज के लिए गौतम गंभीर ने BCCI से की थी लड़ाई, जानिए अब कहां है टीम इंडिया का वो गेंदबाज
News on WhatsAppJoin Now

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जब भारतीय टीम (Team India) का हेड कोच पद सौंपा गया था, तो इस दौरान सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से उठ रही थी कि वह अब अपने कुछ खास खिलाड़ियों को भारतीय टीम में वापसी का मौका दे सकते हैं, जोकि काफी लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे और बिल्कुल ऐसा ही हुआ है।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को जो खिलाड़ी पसंद आया उन्होंने उसे टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया है, लेकिन इससे पहले एक ऐसा गेंदबाज था, जिसका टीम में शामिल होना पूरी तरह से पक्का दिखाई दे रहा था, लेकिन वह आज तक भारतीय टीम के लिए प्रदर्शन दिखाता हुआ नजर नहीं आया है।

बता दें कि इस गेंदबाज के लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ के अधिकारियों से काफी ज्यादा बहस भी की थी। गौतम गंभीर के प्रेशर बनाने पर आधिकारियों ने उस खिलाड़ी को दिल्ली लाने का फैसला किया और भारतीय टीम में खिलाड़ी का डेब्यू कराया था, लेकिन डेब्यू करने के बाद उस खिलाड़ी को फिर से टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था, जिसके बाद से वह खिलाड़ी दोबारा भारतीय टीम में अपनी वापसी करने में नाकाम रहा है।

तो आइए आपको भी हम उस खिलाड़ी के बारे में जानकारी देते हैं, जिसके लिए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) से लड़ाई तक कर दी है और बताते हैं कि आखिरी अब वह खिलाड़ी कहां हैं और क्या उसकी टीम में वापसी हो सकती है?

Gautam Gambhir के पसंदीदा गेंदबाज हैं नवदीप सैनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हम जिस खिलाड़ी के बारे में बात करें रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि नवदीप सैनी हैं, जिन्होंने भारतीय टीम के लिए कुल 2 टेस्ट मैच, 8 ODI मैच और 11 T20 मैच खेले हैं। इस दौरान खिलाड़ी ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है।

नवदीप सैनी के बारे में कुछ खास बात करें वह साल 2013 में दिल्ली के रोशनआरा क्लब में पहुंचे थे, इस दौरान वहां पर दिल्ली की रणजी टीम अभ्यास कर रही थी और उससे एक नेट गेंदबाज की काफी ज्यादा जरुरत थी। इसी दौरान नवदीप सैनी गेंद उठा कर गेंदबाजी करने लगे, गेंदबाजी करते हुए नवदीप सैनी ने गौतम गंभीर को कई बार लगातार बीट करते हुए नजर आए थे।

नवदीप सैनी को नहीं दिया जा रहा था मौका

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को बीट करने के बाद नवदीप सैनी की एक नई जिंदगी शुरु हो गई थी। इसके बाद नवदीप सैनी, दिल्ली क्रिकेट में शामिल हो गए। गौतम गंभीर ने नवदीप सैनी को टीम इंडिया में शामिल करने की कोशिस की, लेकिन DDCA चयनकर्ताओं ने विरोध किया, जिसके बाद गौतम गंभीर ने उनसे बहस भी की थी।

बता दें कि नवदीप सैनी का विरोध चयनकर्ता इस बात को लेकर कर रहे थे, क्योंकि वह बाहरी थे, ऐसे में उन्हें टीम में जगह नहीं दी जा सकती थी, लेकिन गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) भी अपनी जिद पर अड़े रहे और नवदीप सैनी को रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) में जगह दिला थी इसके बाद नवदीप सैनी ने साल 2019 में लॉडेरहिल में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला T20 मैच खेला था।

मौजूदा समय में कहां हैं नवदीप सैनी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नवदीप सैनी ने भारतीय टीम के लिए जितने भी मैच खेले हैं, उसमें काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था। 23 जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेली गई ODI सीरीज नवदीप सैनी के लिए भारतीय टीम की आखिरी सीरीज बन गई।

इस सीरीज के बाद नवदीप सैनी ने दोबारा भारतीय टीम में अपने कदम नहीं रखे। बता दें कि मौजूदा समय में नवदीप सैनी दिल्ली प्रीमियर लीग का अहम हिस्सा रहते हैं। इस लीग में सैनी दिल्ली वॉरियर्स के लिए खेलते नजर आते हैं।

ALSO READ: क्या पहले टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को मिलेगा प्लेइंग 11 में मौका? स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने दिया ये जवाब

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...