Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs PAK: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी छिनेगी टीम इंडिया, एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला

IND vs PAK Asia Cup 2026 BCCI
IND vs PAK: मोहसिन नकवी से ट्रॉफी छिनेगी टीम इंडिया, एशिया कप 2026 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, इस दिन होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला
News on WhatsAppJoin Now

IND vs PAK: साल 2025 के एशिया कप (Asia Cup 2025) सीजन में भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) ने कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की अगुवाई में कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया था। अब फैंस एक बार फिर से एशिया कप सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जिसके लिए अब कुछ ही दिनों का समय बाकी रह गया है। इस टूर्नामेंट में फैंस को सबसे ज्यादा जिस मुकाबले का इंतजार होता वह भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच होने वाला मुकाबला होता है।

भारतीय फैंस इन दोनों टीमों के बीच के मुकाबले को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित नजर आते हैं। अब हाल ही में फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल बोर्ड के द्वारा इस एशिया कप के शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। तो आइए हम आपको एशिया कप 2026 के शेड्यूल के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।

IND vs PAK: कब होगा एशिया कप 2026 का आगाज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद ACC ने जिस एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान किया है वह पुरुष क्रिकेट टीम का नहीं बल्कि भारतीय टीम क्रिकेट टीम का शेड्यूल जारी किया है। बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम 28 अगस्त से इस एशिया कप 2026 का आगाज करने वाली है।

जिसके लिए टीम कड़ी मेहनत करती हुई नजर आ रही है। वही इस टूर्मामेंट का आखिरी मैच 13 सिंतबर 2026 को खेला जाने वाला है। इस एशिया कप में कुल 8 देशों कि क्रिकेट टीमें हिस्सा लेने वाली है। जिसमें 2 समूह में ये 8 टीमें बंटी होगी। महिला एशिया कप 2026 के मुकाबले एक ही मैदान पर खेलना जाने वाले है जो कि संयुक्त अरब अमीरात के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

IND vs PAK: कब आमने-सामने होंगी भारत और पाक की टीम

महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम के शेड्यूल की बात करें तो इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपना पहला मैच 30 अगस्त को थाईलैंड के खिलाफ खेलने वाली है।

वहीं इसके तीन दिन बाद यानी की 3 सिंतबर को भारतीय महिला टीम अपना दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ खेलेगी। इन दोनों मैच के बाद उस मैच का आगाज होगा जिसका भारतीय क्रिकेट फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से इंतजार करते है।

IND vs PAK: 13 सितंबर को होगा फाइनल मैच

यह मैच भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है जो कि 5 सितंबर 2026 को खेला जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस एशिया कप के ग्रुप मैच समाप्त होने के बाद सभी ग्रपों की टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेंगी यह मुकाबले 10 और 11 सितंबर को खेले जाने वाला है। इसके बाद 13 सिंतबर को इसस एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

ALSO READ: सूर्यकुमार यादव के फैंस के लिए खुशखबरी, बोर्ड ने किया सूर्या के अगले मैच का ऐलान, इस दिन मैदान पर आएंगे नजर

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...