Posted inक्रिकेट, न्यूज

श्रीलंका दौरे पर अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल की जगह ये खिलाड़ी बना नया कप्तान, BCCI ने बताई वजह

Shubman Gill Team India IND vs SL
श्रीलंका दौरे पर अचानक बदला टीम इंडिया का कप्तान, शुभमन गिल की जगह ये खिलाड़ी बना नया कप्तान, BCCI ने बताई वजह
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारतीय टीम (Team India) को कुल दिनों के बाद श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करना है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम, श्रीलंका पहुंच चुकी है। इसी बीच टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर एक बड़ी खबर सामने सामने आ रही है। दरअसल कोलंबो के NCC मैदान में भारतीय टीम श्रीलंका कि प्लेइंग 11 के खिलाफ 3 दिवसीय अभ्यास मुकाबले खेल रही है।

इसी बीच देखा गया कि कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) के बजाय उप कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) टॉस के लिए मैदान में दिखाई दिए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल तेजी से उठ रहा है कि कप्तान शुभमन गिल टॉस करने के लिए मैदान में क्यों नहीं आए। तो आइए आपको भी इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं और कप्तान गिल के बारे में भी जानकारी देते हैं।

Shubman Gill को लेकर BCCI को दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के युवा कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को लेकर हाल ही में BCCI ने बयान देते हुए बताया कि बीते दिन गुरुवार को अभ्यास सेशन के दौरान गिल को दाहिने हाथ की अनामिका उंगली में जोरदार चोट लग गई है। इस लिए गिल को उनकी चोट के कारण अभ्यास मैच के लिए मैदान पर न भेजने की सलाह दी गई थी।

यही कारण है कि उनके स्थान पर उप कप्तान केएल राहुल को टॉस के लिए भेजा गया था। इसी के साथ ही BCCI ने इस बारे में भी जानकारी दी की भारतीय टीम की मेडिकल टीम लगातार गिल की चोट पर नजर बनाए हुए है, कोशिश है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

कैसा रहा अभ्यास मैच का हाल

श्रीलंका के कोलंबों में खेले जा रहे भारतीय टीम और श्रीलंका के बीच अभ्यास मुकाबले की बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद गिल की गौरमौजूदगी में भारतीय टीम उप कप्तान केएल राहुल की अगुवाई में गेंदबाजी करने के लिए मैदान में उतरी थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

Shubman Gill को 2 बार लगी गहरी चोट

सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को 6 अगस्त को अभ्यास के दैरान 2 बार चोट लगी थी। यह चोट पहले बल्लेबाजी करते हुए लगी।

यह गेंद शुभमन गिल के दाएं हाथ पर लगी थी, जिसके बाद मेडिकल स्टाफ ने पट्टी भी लगाई थी। इसके बाद शुभमन गिल को दूसरी चोट स्किप कैचिंग के दौरान उसी हाथ में लग गई थी। इस चोट के बाद गिल को अभ्यास से आराम करने के निर्देश दिए गए थे।

ALSO READ: एशिया कप 2027 के लिए टीम इंडिया आई सामने, शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस (उपकप्तान), ईशान, हार्दिक, बुमराह…

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...