भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टीम के लिए कई सारी बेहतरीन पारी खेली है, लेकिन इसके बाद भी जब रोहित शर्मा को उनके खराब प्रदर्शन के कारण आंका जाता है, तो ऐसे में वह अपना विकराल रुप दिखाते हुए कमबैक करते हैं। इसका उदाहरण हाल ही में देखा गया था।
जब इंग्लैंड दौरे पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के खराब प्रदर्शन के कारण यह अफवाह उठ रही थी कि अब रोहित शर्मा को संन्यास ले लेना चाहिए, लेकिन रोहित शर्मा ने तीसरे मुकाबले में शतकीय पारी खेल कर सभी आलोचकों का मुंह बंद कर दिया था। तो आइए इसके बारे में हम आपको बीती कुछ खास जानकारी देते हैं।
Rohit Sharma ने लॉर्ड्स में खेली शतकीय पारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की ODI साीरीज में भारतीय टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कमाल का प्रदर्शन दिखाते हुए कुल 138 रनों की पारी खेली थी। इस पारी से पहले सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही थी कि इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जा रहा ODI मैच रोहित शर्मा का आखिरी मैच होगा।
इसको लेकर हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) ने बड़ा बयान दिया है। मोहम्मद कैप ने कहा कि रोहित शर्मा को जब लगेगा कि जब वह अच्छा नहीं खेल पा रहे हैं, तो ऐसे में वह खुद ही हट जाएंगे। इसी के साथ ही कैफ ने टी 20 और टेस्ट प्रारुप का भी उदाहरण दिया है।
यूट्यूब चैनल के माध्यम से कैफ ने दी जानकारी
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास को लेकर हाल ही में कैप ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से इस बारे में जानकारी दी कि- दो बार उन्होंने खुद ही यह फैसला लिया है। T20 वर्ल्ड कप 20204 खेलने के बाद वह T20 प्रारुप को अलविदा बोल दिया था। संन्यास लेते हुए खिलाड़ी ने कहा कि अब T20 में नई पीढ़ी को मौका देना का समय आ गया है।
इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान रोहित शर्मा ने खुद ही टेस्ट प्रारुप से संन्यास ले लिया था। इसलिए अब ODI में भी खिलाड़ी को यह फैसला खुद ही लेने दिया जाए तो ज्यादा अच्छा होगा, लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा ने कहा कि तुम मुझे ड्रॉप कर दो, उन्होंने कहा कि अपमानजनक होगा, लेकिन तुम फैसला लो। मुझे अब यही स्थिति लगती है।
कैफ ने की देवजीत सैकिया की तारीफ
दरअसल जब भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के संन्यास को लेकर सोशल मीडिया पर खबरे ने आग पकड़ी थी तो इस दौरान BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने फैंस को एक बड़ा बयान दिया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर जो खबरे उड़ रही है सब फेंक है। इस पर कैफ ने सैकिया की तारीफ करते हुए कहा कि रोहित शर्मा को अब गेम खेलने के लिए पूरी तरह से आजादी मिलनी चाहिए।
