भारतीय टीम (Team India) के चयनकर्ताओं के द्वारा बीते समय से लगातार भारतीय टीम के तेज और घातक गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को नजरअंदाज किया जा रहा है। बता दें कि साल 2023 में हुए वर्ल्ड कप में खिलाड़ी ने भारतीय टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इस टूर्नामेंट में खिलाड़ी ने 7 मैचों ने अपना प्रदर्शन दिखाया था।
इस दौरान खिलाड़ी ने अपने नाम कुल 24 विकेट किए थे। उनके इस बेहतरीन प्रदर्शन के कारण फैंस का मानना था कि मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को आने वाले समय में और भी ज्यादा मौका दिए जाने वाले हैं। लेकिन मोहम्मद शमी अपनी इंजरी के कारण भारतीय टीम से दूर हो गए हैं।
साल 2025 मे हुई Mohammed Shami का टीम में वापसी
इसके बाद जब साल 2025 में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को वापसी करने का मौका मिला तो फैंस को लगा कि अब वह भारतीय टीम के लिए लगातार बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ चैपियंस ट्रॉफी के बाद भारतीय टीम के चयनकर्ता लगातार खिलाड़ी को नंजरअंदाज करते हुए नजर आए हैं।
फैंस का कहना है कि उनक टीम में वापसी न होने का सबसे बड़ा कारण भारतीय टीम के चयनकर्ता अजीत अगरकर है। इसी बीत अजीतअगकर का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर काफी से वायरल हो रहा है तो आइए आपको भी इसके बारे में जानकारी देते हैं।
अजीत अगरकर ने बताई अब शमी को बाहर रखने की वजह
दरअसल साल 2025 में ND TV पर अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे पूछे गए कई सवालों का जवाब दिया था। इस दौरान जब अगरकर से सवाल पूछा गया कि मोहम्मद शमी ने साफ तौर पर कहा है कि अगर मैं 50 ओवर वाली टीम का हिस्सा बनने के लिए फिट नहीं था, तो फिर मैं रणजी ट्रॉफी कैसे खेल सकता हूं? इस सवाल का जवाब देते हुए अजीत अगरकर ने कहा कि-
“अगर वह मुझसे ऐसा कहते है तो ऐसे में मेरा जवाब होगा कि मुझे नहीं पता, मैने सुना नहीं है। देखिए मुझे पक्का नहीं पता की शमी ने सोशल मीडिया पर क्या कहा है। अगर मैं उसे पढ़ लूं तो शायद मैं उन्हें फोन करुं, लेकिन आपको पता होगा कि ज्यादातर खिलाड़ियों के लिए मेरा फोन हमेशा चालू रहता है और बीते साल कुछ महीनों में मेरी उनसे कई बार बातचीत भी हुई है।”
मोहम्मद शमी की फिटनेस पर भी बोले अजीत अगरकर
इसी के साथ ही अजीत अगरकर ने आगे कहा कि
“मैं यहा कोई हेडलाइन नहीं बनाना चाहता, लेकिन देखिए, उन्होंने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। अगर शमी ने मुझसे ये कहा है तो शायद यह ऐसी बात है जिस पर मुझे उनसे या उन्हें मुझसे बात करनी चाहिए। लेकिन इंग्लैंड सीरीज से पहले हमने ये बात कही है कि अगर वह फिट हो जाते है तो हमारी योजना का हिस्सा होते दुर्भाग्य से वह फिट नहीं थे।”
