Tilak Varma: बीते समय में दलीप ट्रॉफी 2026-27 (Duleep Trophy 2026-27) के लिए साउथ जोन (South Zone) की टीम स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। दरअसल जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team0 के खिलाफ खेली गई सीरीज में भारतीय टीम (Team India) के खिलाड़ियों ने काफी बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। इस सीरीज में टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने टीम के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन दिखाया था, जिसके बाद बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी के लिए तिलक वर्मा को साउथ जोन क्रिकेट टीम की कमान संभालने का मौका दिया है।
इसके साथ ही साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम में कई सारे कमाल के अन्य खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। तो आइए आपको इसके बारे में जानकारी देते हैं।
Tilak Varma को मिला कप्तानी
जहां एक ओर दलीप ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के खिलाड़ी तिलक वर्मा (Tilak Varma) को साउथ जोन क्रिकेट टीम की कप्तानी देखने को मिली है वही दूसरी ओर टीम में कई अन्य बेहतरीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
बता दें कि भारतीय टीम के लिए सीरीज में तिहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी करुण नायर, घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले एस रविचंद्रन, एन जगदीशन, श्रेयस गोपाल जैसे खिलाड़ियों को साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम का हिस्सा बनाया गया है। यह खिलाड़ी साउथ ज़ोन के लिए विस्फोटक प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं।
इन खिलाड़ियों को बोर्ड ने किया नजरअंदाज
बता दें कि बीते सीजन दलीप ट्रॉफी में साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों में थी, लेकिन अब इस सीजन उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं देवदत्त पडिक्कल, गुरजनीत सिंह, अंतिक शर्मा, तन्मय अग्रवाल, मोहित काले, वी कौशिक, सलमान, निजार, एमडी, निधीश, आंद्रे सिद्धार्थ, एन बेसिल को भी इस सीजन दलीप ट्रॉफी में साउथ जोन क्रिकेट टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीजन टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने की पूरी कोशिश करेंगी, क्योंकि बीते सीजन टीम फाइनल मुकाबले तक जाने में सफल रही है। लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी थी।
दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम
दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ ज़ोन क्रिकेट टीम में शामिल हुए खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें Tilak Varma (कप्तान), रिकी भुई (उप कप्तान), अभिनव तेजराना, शेख रशीद, के हिमातेजा, श्रेयस गोपाल, स्मरण रविचंद्रन, नारायण जगदीस, करुण नायर, तनय त्यागराजन, के साई तेजा, त्रिपुराना विजय, कवरप्पा, अमन खान जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है।
