भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आज के समय में टीम के लिए अहम खिलाड़ी बन गए हैं। वैभव लगातार अपने प्रदर्शन के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। आज के समय में वैभव सूर्यवंशी T20 प्रारुप के खतरानक बल्लेबाज बन गए हैं, जिनका नाम हर किसी को याद है।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की विस्फोटक बल्लेबाजी ने आज लाखों क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना दिया है। बीते समय में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टी20 सीरीज के मुकाबले में खिलाड़ी ने मात्र 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर दिया।
इस सीरीज के बाद हाल ही में दलीप ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम (Team India) का ऐलान कर दिया गया है जिसमें सभी बेतरीन प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। टीम का चयन करने के बाद उनकी कमान विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान के हाथों में सौंपी गई और उप कप्तान पद के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को चुना गया है। तो आइए आपको भी बताते है कि सूर्यवंशी को उप कप्तान पद के लिए क्यों चुना गया है।
Vaibhav Sooryavanshi को क्यों बनाया गया उप कप्तान
दरअसल हाल ही में ईस्ट जोन सिलेक्शन की CAB क्लब हाउस में हुई बैठक के दौरान भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने ईस्ट जोन के लिए टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का चुनाव किया। जिसमें बंगाल और झारखंड के ज्यादातर खिलाड़ी मौजूद थे। वहीं बिहार से वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) स्क्वॉड का हिस्सा बन गए। वैभव सूर्यवंशी ने बीते समय में घरेलू क्रिकेट में काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया है। यही कारण है कि खिलाड़ी को उप कप्तान के तौर पर चुना गया।
हलांकि इस फैसले से कई सारे फैंस हैरान भी हुए हैं, जिसके बाद बिहार क्रिकेट के असोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष वर्धन ने वैभव सूर्यवंशी को इतनी कम उम्र में उप कप्तान बनाने का कारण बताया। उन्होने कहा कि इतनी कम उम्र में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम का उप कप्तान बनना बिहार के लिए काफी गर्व की बात है। वैभव को उसके प्रदर्शन और काबिलता को देखते हुए उसको इस पद के लिए चुना गया है।
रेल बॉल में मिलेगी वैभव सूर्यवंशी को जगह
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय टीम के 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को एक ऑल फॉर्मेट प्लेयर के रुप में देखा जा रहा है। दरअसल बीते समय में वैभव सूर्यवंशी ने सीमित ओवर में अपने बल्ले से छक्के और चौकों की बारिश कि है। ऐसे में अब खिलाड़ी को रेल बॉल क्रिकेट में प्रमोट करने पर विचार बनाया जा रहा है। यही कारण है कि सूर्यवंशी को 15 साल की उम्र में टीम का उप कप्तान चुना गया है।
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम
दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन क्रिकेट टीम की बात करें तो उसमे ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधू जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, शुभ्रांशु सेनापति, कुमार कुशाग्र, देनिश दास, अभिजीत सरकार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है।
