Posted inक्रिकेट, न्यूज

वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी, शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी, BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

Vaibhav Sooryavanshi Vice Captain
वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तानी, शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी, BCCI ने किया 15 सदस्यीय टीम का ऐलान
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को लेकर बीसीसीआई (BCCI) की सोच साफ नजर आ रही है, बीसीसीआई उन्हें बड़े मंच का खिलाड़ी मान रही है. बीसीसीआई ने 15 साल की उम्र में ही वैभव को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और उन्हें टीम का उपकप्तान बनाया है. वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने अभी हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ रनों का अंबार लगाया था.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 151 रन बनाए थे, जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड दिया गया था. वैभव सूर्यवंशी को इसी वजह से अब घरेलू क्रिकेट में उपकप्तानी का जिम्मा सौंपा गया है.

ईशान किशन कप्तान तो Vaibhav Sooryavanshi बने उपकप्तान

दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को उप कप्तान बनाकर हर किसी को चौंका दिया. ईशान किशन की कप्तानी वाली इस टीम में दो और टेस्ट खिलाड़ी भी शामिल हैं. पहले मोहम्मद शमी और दूसरे मुकेश कुमार. दोनों टीम इंडिया में वापसी के लिए बेकरार है.

रियान पराग और आकाशदीप अपनी सर्जरी से पूरी तरह उबरे नहीं हैं इसलिए दोनों को जगह नहीं मिल पाई है. आकाशदीप की पीठ की सर्जरी हुई थी, जबकि पराग IPL 2026 के बाद हुई दाहिने कंधे की सर्जरी से ठीक हो रहे हैं. ऐसे में इन दोनों को मौका नही दिया गया है.

मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार की हुई वापसी

भारत के लिए टेस्ट खेल चुके तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार को भी इस टीम में मौका दिया गया है. ये दोनों ही खिलाड़ी काफी लंबे समय से टीम इंडिया में वापसी के लिए देख रहे हैं.

कब खेला जाएगा दलीप ट्रॉफी

दलीप ट्रॉफी 2026-27 का आयोजन अगस्त-सितंबर में बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड पर होने वाला है. यह टूर्नामेंट भारतीय टेस्ट क्रिकेट की तैयारियों और घरेलू स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. ईस्ट जोन की पहली मैच उत्तर जोन के खिलाफ हो सकती है.

दलीप ट्रॉफी के लिए इस्ट जोन की टीम

अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन ,(कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), कुमार कुशाग्र, विराट सिंह, सुदीप घरामी, सूरज जायसवाल, शिखर मोहन, सुब्रांशु सेनापति, अभिजीत सरकार, अनुकूल रॉय, डेनिश दास, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद.

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...