Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ZIM: भारत से सीरीज हारने के बाद सिकंदर रजा ने खोया अपना आपा, इन्हें माना इस शर्मनाक सीरीज हार का जिम्मेदार

IND vs ZIM Zimbabwe Sikandar Raza
IND vs ZIM: भारत से सीरीज हारने के बाद सिकंदर रजा ने खोया अपना आपा, इन्हें माना इस शर्मनाक सीरीज हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

Sikandar Raza: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का आज तीसरा मुकाबला खेला गया और भारत (Team India) ने तीसरे मैच को वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की विस्फोटक बल्लेबाजी और मयंक यादव (Mayank Yadav) एवं अशोक शर्मा (Ashok Sharma) की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने तीसरे मैच को 35 रनों से जीता और सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया.

भारत के हाथो सीरीज हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने इस शिकस्त पर बात की और बताया कि क्यों उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है. सिकंदर रजा ने क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

सीरीज गंवाने के बाद क्या बोले Sikandar Raza?

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) को इस सीरीज में एक भी जीत नसीब नही हुई है. सिकंदर रजा ने भारत के हाथो सीरीज गंवाने के बाद कहा कि

“मुझे लगा कि लड़कों ने बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी की, इसका श्रेय भारत को जाता है. भारतीयों के कुछ शॉट और कौशल सराहनीय थे. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी. ईशान ने भी यह गलती काफी नियमित रूप से की है और वह भी इस दौर से गुजर रहा है. निश्चित रूप से इससे सीखने को मिलेगा और उम्मीद है कि इससे हमें बेहतर बनने में मदद मिलेगी. कप्तान के तौर पर मैं बल्ले से टीम को निराश कर रहा हूं. मैं अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.”

सिकंदर रजा (Sikandar Raza) ने भारत से मिली शिकस्त का पूरा जिम्मा कप्तान होने के नाते खुद लिया. सिकंदर रजा ने कहा कि बतौर कप्तान वो कुछ नही कर सके और एक बार फिर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए.

कैसा रहा भारत और जिम्बाब्वे मैच का हाल

भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम ने वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक 81 रनों की पारी एवं ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 192 रन बनाए. भारत ने इस दौरान अपने 5 विकेट गंवाए.

इसके बाद जब जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो पॉवरप्ले में ही टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई, 64 रनों पर उनके 4 विकेट गिर गए, लेकिन इसके बाद 60 रनों की साझेदारी हुई और जिम्बाब्वे ने मैच में वापसी करने की कोशिस की, लेकिन मयंक यादव और अशोक शर्मा की घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 35 रनों से जीत लिया.

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी ने पहला मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतते ही इन 2 दिग्गजों को दिया जीत का पूरा श्रेय

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...