Posted inक्रिकेट, न्यूज

6 6 6 4 4 4 4..ईशान किशन का तूफ़ान और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारत ने बनाए 219 रन

Team India Ishan Kishan and Tilak Varma
6 6 6 4 4 4 4..ईशान किशन का तूफ़ान और तिलक वर्मा की विस्फोटक पारी में उड़ी जिम्बाब्वे, भारत ने बनाए 219 रन
News on WhatsAppJoin Now

Team India: भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) की मेजबानी में हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है, जहां टॉस जीतकर जिम्बाब्वे की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने खराब शुरुआत के बाद ईशान किशन और तिलक वर्मा के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत विशाल स्कोर खड़ा किया.

भारत (Team India) ने पहले बारी में  निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.

ईशान किशन और तिलक वर्मा ने Team India के लिए खेली तूफानी पारी

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो टीम के लिए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी (Abhishek Sharma and Vaibhav Sooryavanshi) ने पारी की शुरुआत की, लेकिन दोनों ही ओपनर बल्लेबाज आज कुछ खास नही कर सके और जल्दी ही पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने जहां 8 गेंदों में 8 रन बनाए, वहीं वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने थोड़ी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की उन्होंने 9 गेंदों में 20 रन बनाए.

हालांकि इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भारतीय पारी को संभाला, दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए, वहीं दूसरे छोर से ईशान किशन का विस्फोटक बल्लेबाजी जारी था.

इसके बाद तिलक वर्मा (Tilak Varma) मैदान में ईशान किशन का साथ आए और दोनों ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की नाबाद पारी खेली, वहीं ईशान किशन 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के की मदद से 81 रनों की पारी खेलकर आउट हुए.

भारत ने इन खिलाड़ियों की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए और जिम्बाब्वे के सामने 220 रनों का लक्ष्य रखा.

दूसरे टी20 के लिए Team India की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.

ALSO READ: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया सिर्फ 1 मैच बाद ही क्यों अशोक शर्मा को किया दूसरे टी20 मैच से बाहर

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...