Posted inक्रिकेट, न्यूज

जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल

Prithvi Shaw GF Akriti
जापान ट्रिप पर पृथ्वी शॉ और मंगेतर आकृति अग्रवाल की नोकझोंक, वीडियो हुआ वायरल
News on WhatsAppJoin Now

Prithvi Shaw: सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) के साथ भी हुआ है। दरअसल मौजूदा समय में वह अपनी मंगेतर आकृति अग्रवाल के साथ देश से बाहर जापान में छुट्टियां मना रहे हैं।

पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर ने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा कि है। इसी बीच दोनों का एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियों में फैंस देख सकते हैं कि दोनों के बीच छोटी सी नोकजोक होती हुई दिखाई दे रही है। तो आइए आपको भी इसके बारे में आपको भी कुछ खास जानकारी देते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है Prithvi Shaw का वीडियों

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आप देख सकते है कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और उनकी मंगेतर जापान के एक रेलवे स्टेशन पर नजर आ रहे हैं। इस दौरान आकृति अग्रवाल जापानी भाषा में स्टेशन पर लिखे हुए साइनबोर्ड पर देकर पृथ्वी शॉ से बोलती हैं कि “यहां पर कुछ भी इंग्लिश में नहीं दिखा है जापान में उन्हे केवल 2 चीजे ही समझ आ रही हैं.” इस दौरान पृथ्वी शॉ उनसे कहते हैं कि “बोर्ड पर इंग्लिश में भी जानकारी दी गई है”

आप वीडियों में देख सकते हैं कि पृथ्वी शॉ की इस बात पर आकृति हंसते हुए कहती हैं कि “हम इतने गंवार हैं कि हमें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है” आकृति कि इस बात पर पृथ्वी शॉ कहते हैं कि “हम नही” जिसके बाद आकृति कहती हैं कि “जी हां हम नहीं सिर्फ मैं” दोनों की इस बातचीत का वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है फैंस इस वीडियों को जमकर शेयर कर रहे हैं।

क्रिकेट में अपनी वापसी पर फोकस कर रहे हैं पृथ्वी

हाल ही में जब पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) जापान से लौट के आने के बाद वह घरेलू क्रिकेट में टीम में अच्छे प्रदर्शन के लिए तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आगामी सीजन में 23 अगस्त को शुरु होने वाली दलीप ट्रॉफी के लिए पृथ्वी शॉ को टीम में शामिल किया गया है।

बता दें कि IPL 2026 में पृथ्वी शॉ को दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा बनाया गया था लेकिन इस सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं दिया गया था।

ALSO READ: वैभव सूर्यवंशी ने गौतम गंभीर को नजरअंदाज कर इन्हें दिया पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने का श्रेय

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...