Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ZIM: हॉटस्टार या सोनी लाइव पर नहीं यहां लाइव देखें भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच

IND vs ZIM When and Where to watch
IND vs ZIM: हॉटस्टार या सोनी लाइव पर नहीं यहां लाइव देखें भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच
News on WhatsAppJoin Now

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच पहला टी20 मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब हरारे में खेला जा रहा है, भारतीय टीम (Team India) के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. भारतीय टीम के कप्तान इस सीरीज से पहले लगातार 2 टी20 सीरीज हार कर आ रहे हैं, लेकिन आज भारतीय टीम ने बेहद शानदार शुरुआत की है.

भारत ने पॉवर प्ले में ही जिम्बाब्वे (Zimbabwe National Cricket Team) के टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच लाइव मैच का प्रसारण हॉटस्टार या सोनी लीव पर नही हो रहा है, ऐसे में आइए जानिए आप कैसे इस मैच का लुत्फ़ उठा सकते हैं.

कब और कहां देखें IND vs ZIM का मैच लाइव

IND vs ZIM मैच की टाइमिंग में बदलाव के कारण अब यह मैच पहले की तरह जियो हॉटस्टार या स्टार/सोनी नेटवर्क पर उपलब्ध नहीं होगा. भारत में लाइव देखने के लिए आपको टीवी पर Zee Entertainment की नई Unite8 Sports चैनल्स पर लाइव टेलीकास्ट देख सकते है. हिंदी कमेंट्री के लिए Unite8 Sports 1 और अंग्रेजी के लिए Unite8 Sports 2 उपलब्ध होंगे.

ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आपको हॉटस्टार या सोनी लाइव पर नहीं बल्की FanCode ऐप और वेबसाइट पर एक्सक्लूसिव लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते है. इस सीरीज के लिए भारत में डिजिटल राइट्स FANCODE के पास है.  FanCode पर मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन या पैक खरीदना पड़ सकता है. Unite8 Sports चैनल्स को केबल/डीटीएच पर  देख सकते है.

IND vs ZIM: पहले टी20 मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत (प्लेइंग इलेवन): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (डब्ल्यू), श्रेयस अय्यर (सी), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव.

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन): ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), बेन कुरेन, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी.

ALSO READ: क्रिकेट से सीधे भक्ति की ओर! विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुंचे वृंदावन, प्रेमानंद जी महाराज का लिया आशीर्वाद, Photo Viral

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...