Posted inक्रिकेट, न्यूज

मैच फिक्सिंग में फंसा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी खिलाड़ियों को ऑफर किया बैग भर पैसा

Shubman Gill on Manjot Kalra
मैच फिक्सिंग में फंसा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथी खिलाड़ियों को ऑफर किया बैग भर पैसा
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के पूर्व खिलाड़ी मनजोत कालरा (Manjot Kalra) पर बीते समय यह आरोप लगाए गए थे कि वह मैच फिक्सिंग का ऑफर देते हैं, जिसके चलते 16 जुलाई को श्री लंका पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद 17 जुलाई को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था, बाद में कोर्ट ने मनजोत कालरा को 31 जुलाई तक जेल में रहने का आदेश दिया है।

तो आइए आपको कालरा के इस मामले के बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं, जिसके बाद आपको इस मामले को समझने में आसानी होगी।

शुभमन गिल के साथ Team India को 2018 अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले मनजोत कालरा पर मैच फिक्सिंग का आरोप

दरअसल बीते समय में श्री लंका प्रीमियर लीग के दौरान कालरा पर यह आरोप लगाया गया था कि उन्होने 3 खिलाड़ियों को मैच फिक्सिंग के लिए ऑफर दिया था। लेकिन जब कालरा से इस सारे मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया था कि मैने ऐसा कुछ नहीं किया था।

टीम इंडिया (Team India) के मनजोत कालरा पर आरोप लगाने वाले खिलाड़ियों में भानुका राजपक्षे, डुनिथ वेल्लालागे और अविष्का फर्नान्डों का नाम शामिल है, जिन्हें कालरा के द्वारा के लिए मैच फिक्सिंग का ऑफर दिया गया था। जिसके बाद इन खिलाड़ियों ने बोर्ड को इस बारे में जानकारी दे दी थी।

मनजोत कालरा के वकील ने किया आरोपों का खंडन

मनजोत कालरा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस प्रशासन ने कहा कि

“मेरे पास कालरा के खिलाफ सबूत के तौर पर उनके कॉल रिकॉर्ड और वीडियों है, जो यह दर्शाता है कि कालरा गुनेहगार है।”

वहीं कालरा के वकील ने इन आरोपों का खंडन करके कहा कि

“पुलिस के पास किसी तरह का कोई साबूत नहीं है। लेकिन इसके बाद भी कोर्ट ने कालरा की जमानत को खारिज करते हुए जांच करने के आदेश दिए।”

पहले भी मनजोत कालरा पर लग चूका है बैन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनजोत कालरा पहले भी कई बार ऐसे विवादों के घेरे में आ चुके हैं। बता दें कि एज फ्रॉड में कालरा एक बार पकड़े जा चुके हैं। जिसके बाद के द्वारा मनजोत कालरा पर बैन लगा दिया था, इसी वजह से वो भारत (Team India) के लिए नही खेल सके।

बैन लगने के बाद मनजोत कालरा का क्रिकेट करियर भी पूरी तरह से समाप्त हो गया था। मनजोत कालरा ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के साथ बतौर ओपनर राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) की कोचिंग में अंडर-19 विश्व कप 2018 में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन अपनी गलत आदतों की वजह से ये खिलाड़ी अब टीम इंडिया (Team India) से बाहर है।

ALSO READ: टीम इंडिया की लगातार हार के बाद बदला टी20 का कोच, गौतम गंभीर की जगह इस दिग्गज को मिली जिम्मेदारी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...