Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: लॉर्ड्स में तीसरे वनडे से पहले भारत को 1 नही लगे 2 झटके, इन दो खिलाड़ियों के तीसरे मैच में खेलने पर सस्पेंस

IND vs ENG TEAM INDIA BCCI GAMBHIR
IND vs ENG: लॉर्ड्स में तीसरे वनडे से पहले भारत को 1 नही लगे 2 झटके, इन दो खिलाड़ियों के तीसरे मैच में खेलने पर सस्पेंस
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय इंग्लैंड (England Cricket Team) दौरे पर है, जहां भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, 2 मैचों के बाद अब सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब इस सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 19 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर होगा. भारतीय टीम इस मैच को जीतकर अपना सम्मान बचाकर भारत लौटना चाहेगी, इससे पहले टी20 में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले भारतीय टीम (Team India) के लिए एक और बुरी खबर आ रही है, भारतीय टीम के 2 खिलाड़ियों पर तीसरे वनडे में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है.

दूसरे वनडे के दौरान Team India के ये 2 खिलाड़ी अस्वस्थ

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए दूसरे वनडे के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने बताया कि टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) बिमारी की वजह से दूसरे वनडे का हिस्सा नही होंगे और उनकी जगह ईशान किशन (Ishan Kishan) विकेटकीपिंग करते नजर आने वाले हैं. वहीं मैच के दौरान भारत को एक और बड़ा झटका लगा.

टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर दूसरे मैच में बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे. सामने आ रही जानकारी के अनुसार उनको हैमस्ट्रिंग की दिक्कत हुई है. इसी के चलते वो बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग करने के लिए भी नहीं उतरे और टीम इंडिया (Team India) को एक कम गेंदबाज से साथ ही मैदान पर उतरना पड़ा. ऐसे में अब आशंका है कि चोट की वजह से सुंदर तीसरे और निर्णायक वनडे मुकाबले से भी बाहर हो जाएंगे, जो कि टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर है.

दूसरे वनडे में इन दोनों खिलाड़ियों की खली कमी

भारत (Team India) को दूसरे वनडे में इन दोनों ही खिलाड़ियों की कमी साफ खली. केएल राहुल को हमेशा ही ऐसे बल्लेबाज के रूप में देखा गया है, जो पारी बनाना जानते हैं, वहीं ईशान किशन की बात करें तो इस पुरे दौरे पर शार्ट पिच गेंद उनकी कमजोरी रही है. सैम करन ने उनकी कमजोरी का पूरा फायदा उठाया और वो बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. वहीं अगर केएल राहुल होते तो शायद इस मैच का परिणाम कुछ अलग ही होता.

वहीं वाशिंगटन सुंदर की बात करें तो उन्हे बल्लेबाजी के दौरान कुछ परेशानी हुई, जिसके बाद उन्होंने फिजियो को मैदान पर बुलाया और अगली ही गेंद पर आउट हो गए, इसके बाद वो गेंदबाजी करने भी नही आए और उनकी कमी भारत को पुरे मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में साफतौर पर खली.

ALSO READ: भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की धीमी पारी पर बोले कप्तान शुभमन गिल, इन 2 खिलाड़ियों को माना भारत की हार का जिम्मेदार

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...