Posted inक्रिकेट, न्यूज

भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की धीमी पारी पर बोले कप्तान शुभमन गिल, इन 2 खिलाड़ियों को माना भारत की हार का जिम्मेदार

Shubman Gill IND vs ENG Rohit Sharma
भारत की हार के बाद रोहित शर्मा की धीमी पारी पर बोले कप्तान शुभमन गिल, इन 2 खिलाड़ियों को माना भारत की हार का जिम्मेदार
News on WhatsAppJoin Now

भारतीय टीम (Team India) इस समय शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच खेले गए पहले मुकाबले को तो टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया था, लेकिन दूसरे वनडे मैच में भारत को 4 विकेट से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब ये सीरीज 1-1 से बराबरी पर है.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने दूसरे वनडे में मिली करारी शिकस्त के बाद इस हार की वजह बताई, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने सीरीज 1-1 से बराबर होने पर क्या कुछ कहा आइए जानते हैं.

Shubman Gill ने रोहित का किया बचाव मिडिल ऑर्डर पर फोड़ा हार का ठीकरा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने हार का ठीकरा मिडिल ऑर्डर पर फोड़ा है, उन्होंने इसके साथ ही रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का भी बचाव किया है और कहा कि अगर टैलेंडर ने रन बनाया होता तो शायद ये स्कोर 300 रनों से अधिक का होता. शुभमन गिल ने कहा कि

“सच कहूँ तो, यह काफी निराशाजनक था. हमें लगा था कि 25 ओवर के बाद 300-310 का स्कोर अच्छा रहेगा. हम अच्छी स्थिति में थे. लेकिन, बीच के ओवरों में हमने बहुत सारे विकेट गंवा दिए.”

भारतीय टीम ने अंत में लगभग सिर्फ 60 रनों पर अपने 7 बल्लेबाज गंवा दिए, जिसमे जसप्रीत बुमराह के बल्ले से अकेले ही 20 रन निकले, वहीं बाकि के रन श्रेयस अय्यर के बल्ले से आए, इस पर बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“मतलब, हमारे पुच्छल्ले बल्लेबाज सबसे अच्छे बल्लेबाज़ नहीं हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हमने अपने निचले-मध्य क्रम से थोड़ी और उम्मीद की थी और हमें जो शुरुआत मिली थी, हम उसका पूरा फ़ायदा नहीं उठा पाए. लेकिन उम्मीद है कि अगली बार जब हम ऐसी स्थिति में होंगे, तो हम छोटी-छोटी साझेदारियां बनाने और खेल को आगे ले जाने की कोशिश करेंगे.”

Shubman Gill ने वॉशिंगटन सुंदर की चोट पर कही ये बात

शुभमन गिल (Shubman Gill) तेजी से रन बना रहे थे, लेकिन अपनी पारी को एक बड़े स्कोर में नही बदल सके. शुभमन गिल ने अपनी पारी पर कहा कि

“जब आप सीधे कवर की तरफ़ शॉट खेलकर आउट होते हैं, तो कभी भी अच्छा नहीं लगता.”

वहीं आलराउंडर खिलाड़ी वॉशिंगटन सुंदर की चोट का असर टीम इंडिया पर क्या पड़ा, इसके बारे में बात करते हुए शुभमन गिल ने कहा कि

“आप जानते हैं, वह हमारी टीम का एक अहम हिस्सा हैं. मुझे लगता है कि बैटिंग करते समय, मिड-ऑफ़ की तरफ़ रन लेते हुए उन्हें चोट लगी थी और शायद इससे दबाव बढ़ा होगा.”

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने अपने बयान में वॉशिंगटन सुंदर की कमी पर बात करते हुए आगे कहा कि

“हमें पूरी पारी में अपने मुख्य गेंदबाज़ों से ही गेंदबाज़ी करवानी पड़ी. लेकिन मुझे नहीं लगता कि इससे बहुत बड़ा फ़र्क पड़ा होगा क्योंकि तेज़ गेंदबाज़ों को मदद मिल रही थी. लेकिन जब आप ऐसे अहम खिलाड़ी को खो देते हैं, तो आपको अपनी रणनीतियां बदलनी पड़ती हैं, यह तय करना पड़ता है कि कौन गेंदबाज़ी करेगा. तो उस लिहाज़ से, हाँ, हमारी लय थोड़ी बिगड़ी थी.”

जो रूट के 99 रनों की पारी पर भी बोले Shubman Gill

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने इसके साथ ही जो रूट की तारीफ़ की, जो रूट ने 99 रनों की नाबाद पारी खेली और इंग्लैंड को जीत दिलाई. जो रूट के पास शतक जड़ने का मौका था, लेकिन उन्होंने शतक की चिंता न करते हुए टीम को जीत दिलाने का फैसला किया.

शुभमन गिल ने कहा कि

“हाँ, ऐसा नहीं है. मतलब, 240 रन… हमें हमेशा पता था कि अगर हमारे पास 300 रन होते और रन रेट 5.5-6 के आस-पास होता, तो शायद हम उनसे कोई गलत शॉट लगवा सकते थे. लेकिन 4.5-5 रन प्रति ओवर के हिसाब से, वह ऐसे स्कोर का पीछा करने में माहिर हैं. हम उनसे कोई गलत शॉट नहीं लगवा पाए. ”

ALSO READ: 99 रन पर होने के बावजूद जो रूट ने शतक न लगाने की वजह बताते हुए कहा “मै शतक नही देश के लिए….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...