Posted inक्रिकेट, न्यूज

रोहित शर्मा लॉर्ड्स में नही बल्कि इस टूर्नामेंट में खेलेंगे अपना अंतिम वनडे मैच, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने की पुष्टि

Sitanshu Kotak on Rohit Sharma
रोहित शर्मा लॉर्ड्स में नही बल्कि इस टूर्नामेंट में खेलेंगे अपना अंतिम वनडे मैच, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने की पुष्टि
News on WhatsAppJoin Now

Rohit Sharma: भारतीय टीम (Team India) इस समय शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में इंग्लैंड (England Cricket Team) दौरे पर है, जहां भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, इस सीरीज के अब तक के खेले गए 2 मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. इस सीरीज के पहले मैच को भारत ने 6 विकेट से जीता था, वहीं दूसरे मैच को इंग्लैंड ने 4 विकेट से अपने नाम किया.

अब भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा वनडे मैच क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में 19 जुलाई को खेला जाना है, उससे पहले टीम इंडिया से एक बुरी खबर सामने आ रही है और ऐसा माना जा रहा है कि टीम इंडिया के सबसे धाकड़ खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) संन्यास का ऐलान कर सकते हैं.

Rohit Sharma के संन्यास पर बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने तोड़ी चुप्पी

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से पिछले कुछ मैचों से रन नही आ रहे हैं, अफगानिस्तान के खिलाफ भी वो 2 बार अर्द्धशतक के करीब पहुंचे, लेकिन अर्द्धशतक नही लगा सके, वहीं इंग्लैंड के खिलाफ भी पहले 2 वनडे मैचों में वो लय में  नजर नही आए, इसके बाद से ही ये खबर आ रही है कि चयनकर्ता और कोच चाहते हैं कि वो लॉर्ड्स में अपना अंतिम मैच खेलें और उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल को वनडे में शामिल किया जाए.

हालांकि भारत के दूसरे वनडे में शिकस्त के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक (Sitanshu Kotak) प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों को अफवाह बताया. सितांशु कोटक ने दूसरे वनडे मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि

“उनके जैसा खिलाड़ी कभी भी दबाव में नहीं खेल सकता और दो मैचों से उनका कुछ नहीं बिगड़ सकता है.”

सितांशु कोटक के बयान से साफ है कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शायद अभी कहीं नहीं जाने वाले हैं, लेकिन मीडिया से जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है, उसके चलते रोहित शर्मा 19 जुलाई को लॉर्ड्स के मैदान पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह सकते हैं और वह उनके करियर की आखिरी पारी भी हो सकती है.

विश्व कप 2027 के लिए जरूरी हैं Rohit Sharma

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास काफी अनुभव है और साउथ अफ्रीका की पिच पर उनका ये अनुभव टीम इंडिया के काम आ सकता है, वो भारत को विश्व विजेता बनाना चाहते हैं और कई बार इस बात को सार्वजनिक तौर पर बोल भी चुके हैं. रोहित शर्मा के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं, भले ही इस समय उनका बल्ला खामोश है, लेकिन ऐसे खिलाड़ी टीम में होने जरूरी हैं, जिनके रहने से युवा खिलाड़ियों में आत्मविश्वास बना रहे.

रोहित शर्मा के आंकड़े भी बेहद शानदार हैं, रोहित शर्मा ने अभी तक भारत के लिए 287 वनडे मैचों में 11,757 रन बना चुके हैं और उनके नाम 33 वनडे शतक हैं. वहीं, तीन दोहरे शतक जमाने वाले वह दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी हैं.

ALSO READ: विराट कोहली और गौतम गंभीर में इस बात पर है अनबन, भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा “ये सब सिर्फ….

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...