Posted inक्रिकेट, न्यूज

दूसरे मैच से पहले शुभमन गिल की चोट पर आई अपडेट, बीसीसीआई ने बताया कौन होगा कप्तान और कौन लेगा गिल की जगह

Shubman Gill IND vs ENG 2ND ODI
दूसरे मैच से पहले शुभमन गिल की चोट पर आई अपडेट, बीसीसीआई ने बताया कौन होगा कप्तान और कौन लेगा गिल की जगह
News on WhatsAppJoin Now

Shubman Gill: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच आज दूसरा वनडे मुकाबला कार्डिफ में खेला जाना है, इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया (Team India) के लिए एक खुशखबरी आई है. पहले वनडे मैच के दौरान भारतीय टीम को 2 झटके लगे थे, गेंदबाजी के दौरान भारतीय टीम के तेज गेंदबाज गुरनूर बरार (Gurnoor Brar) चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था.

वहीं बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) चोट की वजह से मैदान छोड़कर बाहर चले गए थे, उस दौरान शुभमन गिल 80 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. 26वें ओवर में उन्हें कुछ परेशानी होने की वजह से मैदान छोड़ना पड़ा.

Shubman Gill की फिटनेस पर आई अपडेट

पहले बल्लेबाजी के दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) को क्रैंप आ गया था. बल्लेबाजी के दौरान गिल को परेशानी में देखा गया था. वह अपनी बैटिंग के दौरान बार-बार पैरों में हुई तकलीफ से जूझ रहे थे. मैदान पर फीजियो ने भी उन्हें उपचार दिया था, लेकिन राहत न मिलने की वजह से उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था.

शुभमन गिल दोबारा बल्लेबाजी के लिए नही आए थे और वाशिंगटन सुंदर एवं अक्षर पटेल ने अर्द्धशतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी, लेकिन अब खबर आ रही है कि शुभमन गिल पूरी तरह से फिट हैं और भारतीय टीम की कप्तानी करने को तैयार हैं. शुभमन गिल एक बार फिर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं.

भारत ने जीता था पहला मुकाबला

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को 258 रनों पर आलआउट कर दिया था, इस दौरान इंग्लैंड के लिए जो रूट और लियाम डासन के अर्द्धशतक की बदौलत 258 रन बनाए, लेकिन जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारत के दोनों दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए.

भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के बीच शानदार साझेदारी हुई और उसके बाद वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अर्द्धशतक जड़ा और भारत को जीत दिलाई, दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना रखी है.

ALSO READ: सूर्यकुमार यादव कप्तान, यशस्वी-संजू ओपनर, रजत पाटीदार उपकप्तान, अल्टरनेट टीम इंडिया का ऐलान इन 11 खिलाड़ियों को मौका!

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...