Gautam Gambhir: भारतीय टीम (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Ajit Agarkar) के बीच सबकुछ ठीक नहीं है, दोनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं हैं, जहां अजीत अगरकर भविष्य को देखते हुए कुछ बड़े फैसले ले रहे हैं, वहीं भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का कहना है कि वो हर मैच जीतना चाहते हैं और इसी वजह से दोनों के बीच तकरार बढ़ गई है.
भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर (Gautam Gambhir and Ajit Agarkar) के बीच इस टकरार का असर भारतीय टीम पर साफ देखने को मिल रहा है. अब भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने इसके पीछे की वजह और उसके परिणाम को बताया है.
Gautam Gambhir और अजीत अगरकर के बीच चल रही है तकरार!
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने स्काई स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच सबकुछ ठीक नही है. इन दोनों ही खिलाड़ियों के बीच तनाव चल रहा है. दिनेश कार्तिक ने कहा कि दोनों की सोच अलग है और इसी वजह से दोनों के बीच कुछ भी ठीक नही है.
दिनेश कार्तिक ने इन दोनों के बीच रिश्ते के खराब वजह पर बात करते हुए कहा कि
“उनकी चीफ सिलेक्टर के साथ थोड़ी अनबन है. चयनकर्ता लंबे प्लान बना रहे हैं और मौजूदा कोच का कहना है कि मैं हर एक मैच जीतना चाहता हूं. इसी वजह से यह सारा कन्फ्यूजन हमारे सामने देखने को मिल रहा है.”
टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पड़ रहा है इसका असर
पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का यह मानना है कि टीम इंडिया में निरंतर बदलाव खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम कर रहा है. दिनेश कार्तिक ने कहा कि
“क्या यह खिलाड़ियों के लिए सही है? बिल्कुल नहीं. अगर आप भारत से हैं, तो आप सोच सकते हैं कि हमारे पास कितनी शानदार बेंच स्ट्रेंथ है. हर कोई सोच रहा है कि अगर मेरे थोड़े मैच खराब हो गए, तो कोई और मेरी जगह ले सकता है. यह एक ऐसी स्थिति है, जिसके बारे में टीम इंडिया को पता होना चाहिए और उन्हें इसका जल्द से जल्द हल निकालना चाहिए.”
टी20 विश्व कप जीतने के बाद लगातार 2 सीरीज हारी टीम इंडिया
भारतीय टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर फाइनल का ख़िताब अपने नाम किया. भारतीय टीम ने लगातार 2 बार ख़िताब अपने नाम किया. इसके बाद भारतीय टीम ने अपना कप्तान बदला और श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बनाया.
भारत को इसके बाद आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा. वहीं इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली, जिसका पहला टी20 मैच बारिश की वजह से रद्द रहा, वहीं बाकि के 4 मैचों में भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा, वहीं भारत से नंबर 1 का ताज भी छीन गया है.
