हाल ही में एडिनबर्ग हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ICC ने सेमीफाइनल राउंड शुरु करने की चर्चा की है। ICC का कहना है कि हम ज्यादा टीमों को सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंचाकर फैंस के मैच देखने के मजे को दोगुना करने का विचार बना रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में अभी केवल WTC दो साल के लीग के तौर पर खेली जा रही है, जिसमें अंक तालिका के आधार पर किन्ही 2 टीमों को फाइनल मैच खेलती थी, लेकिन अब इसमें कुछ बड़ा बदालव किए जाने पर चर्चा शुरु कर दी गई है, तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं।
ICC ने इन टीमों को शामिल करने का बनाया प्लान
ICC की प्रेस कॉन्फेंस के दौरान उन्होंने कहा कि इस लीग में अफगानिस्तान, आयरलैंड के साथ ही जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में शामिल किया जाएगा, जिसके बाद इस टूर्नामेंट में कुल 12 देशों की क्रिकेट टीमें प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आ सकती हैं, लेकिन इस फैसले को फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम FTR चक्र से पहले लागू करना संभव नही माना जा रहा है।
इस बारे में ICC अभी केवल विचार बना रही है। इसके बारे में आधिकारिक ऐलान नही किया गया है। ICC का कहना है कि इस फैसला के बारे में फैंस को जल्द से जल्द नया अपडेट दे दिया जाएगा।
अब भारत और पाक के बीच हो सकते हैं ज्यादा मैच
इसी के साथ ही इस प्रेस कॉन्फेंस के दौरान आईसीसी ने व्हाइट बॉल वर्ल्ड कप में भी बड़े बदलाव को लेकर चर्चा की है। मीडिया रिपोर्ट के माने तो अब वनडे वर्ल्ड कप में कुछ टीमों को हटा दिया जाएगा, जिसके बाद इस वर्ल्ड कप में 14 के स्थान पर 12 टीमें ही खेलती हुई नजर आने वाली हैं।
इसी के साथ ही एक नया सुपर सेवन स्टेज शुरु करने का भी प्रस्ताव सामने रखा गया है। खबर यह भी सामने आ रही है कि यह नया सुपर सेवन स्टेज साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में होने वाले साल 2027 के टूर्नामेंट के दौरा शुरु कर दिया जाने वाला है। जिसके बाद टूर्नामेंट में 4 नही बल्कि 2 टीमें ही क्वालिफाई करने वाली हैं।
T20 वर्ल्ड कप के स्ट्रक्चर में हो सकता है बदलाव
T20 वर्ल्ड कप के स्ट्रक्चर के होने वाले बदलाव के बारे में बात करें तो उसमें अभी के समय में 8 सुपर स्टेज है। लेकिन आने वाले समय में इसे बदलकर सुपर 10 फेंज करने पर विचार किया जा रहा है।
इन दोनों ही बदलाव के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच ज्यादा मैच देखने को मिल सकते हैं। अगर ऐसे में भारत औक पाक के बीच ज्यादा मैच खेले जाते हैं, तो आईसीसी के पास ज्यादा कमाई का भी मौका बन जाएगा।
