हैरी ब्रूक (Harry Brook) की कप्तानी में इंग्लैंड ने भारत (IND vs ENG) को 5 मैचों की टी20 सीरीज में 4-0 से करारी शिकस्त दी थी, लेकिन अब वनडे के पहले ही मैच में इंग्लैंड (England Cricket Team) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए, जिसके जवाब में टीम इंडिया (Team India) ने 262 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया.
इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) पहले वनडे में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, हैरी ब्रूक को जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने 1 रन पर ही पवेलियन की राह दिखा दी. इंग्लैंड के लिए बेन डकेट ने जहां 43 रन बनाए, वहीं जो रूट (Joe Root) और लियाम डॉसन की अर्द्धशतक के बदौलत 258 रन बनाए, लेकिन भारत ने शुभमन गिल (Shubman Gill), अक्षर पटेल (Axar Patel) और वाशिंगटन सुंदर के अर्द्धशतक की बदौलत लगभग 5 ओवर पहले ही मैच को अपने नाम कर लिया था. इस पर अब इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने हार के कारणों पर बात की है.
Harry Brook ने बताया भारत के जीत की वजह
पहले वनडे में इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन पर बात करते हुए इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने अपने टीम को सुनाते हुए कहा कि
“ज़ाहिर है, आदर्श नहीं था. मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में हमने 20 रन पर 5 विकेट गंवा दिए, जिससे हम हमेशा ही पिछड़ जाते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि लड़कों ने जिस तरह से संघर्ष किया और गेंदबाज़ी से हमें मैच में वापस लाने की कोशिश की, वह शानदार था और अंत में एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना, जिसे हम संभावित रूप से बचा सकते थे, लड़कों का बेहतरीन प्रयास था.”
क्या इंग्लैंड की टीम दूसरे वनडे मैच में बदलाव करने वाली है, तो इस पर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा कि
“हां, ज़ाहिर है, 20 रन पर 5 विकेट गंवाना कभी भी आदर्श नहीं होता. हम निश्चित रूप से खेल के उस दौर में थोड़ा बेहतर खेलना चाहते थे, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, 260 रन बनाना, उस दौर में भी, रूटी और डॉसी का शानदार प्रयास था, वह साझेदारी, और अंत में कुछ छोटी पारियों का भी.”
Harry Brook ने बताया कहां हुई उनकी टीम से गलती
हैरी ब्रूक (Harry Brook) से पूछा गया कि क्या उन्हें लगा कि 260 रन का स्कोर बचाया जा सकता था. इस पर इंग्लैंड के कप्तान ने कहा कि
“हमें लगा कि पिच में भी काफी बदलाव आया. यह थोड़ी धीमी हो गई, और इसने उन्हें आसानी से रन बनाने का मौका दिया. उन्हें बस 5-6 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाने की जरूरत थी. और हां, ब्रेक के समय हमें लगा कि अगर पिच ऐसी ही रहती तो शायद हमारे पास पर्याप्त रन होते,”
टीम संयोजन और सीरीज के दौरान बदलाव की संभावना पर बात करते हुए हैरी ब्रूक ने कहा कि
“हम पिच के हिसाब से चयन करने की कोशिश करते हैं. जाहिर है, अगर हमें कुछ और रन मिल जाते, तो हमारे स्पिनर बीच के ओवरों में उन्हें थोड़ा और बेहतर तरीके से रोक पाते. लेकिन देखिए, बात फिर वहीं आ जाती है उस 5 विकेट पर 20 रन के स्कोर की, जो आदर्श नहीं था और अगर किसी और दिन हम 320-330 रन बना लेते, तो हमारे स्पिनरों की इसमें अहम भूमिका होती.”
पहले वनडे और दूसरे वनडे के बीच सिर्फ 1 दिन का ही समय है, ऐसे में क्या इंग्लैंड को तैयारी करने का समय मिलेगा? इस पर हैरी ब्रूक ने कहा कि
“नहीं. हम कार्डिफ पहुंचेंगे, पिच देखेंगे और वहीं टीम के बारे में फैसला लेंगे और हां, उम्मीद है कि हम और मजबूत होकर वापसी करेंगे.”
