Team India: भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आज पहला मैच खेला गया, जहां टॉस जीतकर इंग्लैंड की टीम (England Cricket Team) ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारत (Team India) के सामने जो रूट और लियाम डासन के शतकीय साझेदारी की बदौलत इंग्लैंड ने 258 रन बनाए.
हालांकि इसके बाद भारतीय टीम (Team India) ने गजब का पलटवार किया और 2 शतकीय साझेदारी की बदौलत इस लक्ष्य को 4 ओवर शेष रहते ही जीत हासिल कर लिया. भारत ने 4 विकेट गंवाकर 262 रन बनाए.
विराट और रोहित फ्लॉप फिर भी जीता Team India
विराट कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli and Rohit Sharma) आज कुछ खास नही कर सके. रोहित शर्मा ने जहां 11 तो विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाए. वहीं केएल राहुल भी सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. हालांकि कप्तान शुभमन गिल ने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की और भारत को जीत की तरफ बढ़ाया. शुभमन गिल ने 80 रनों के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हुए, वहीं वाशिंगटन सुंदर ने आते ही श्रेयस अय्यर को 35 रनों के स्कोर पर रन आउट करा दिया.
हालांकि इसके बाद वाशिंगटन सुंदर ने अक्षर पटेल के साथ पारी को संभाला और दोनों ने 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभाई और दोनों ने ही अर्द्धशतक जड़कर भारत (Team India) को 6 विकेट से जीत दिला दी.
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने खराब शुरुआत के बाद खोया लय
इंग्लैंड की टीम ने पहले शानदार शुरुआत की, पहले विकेट के लिए इंग्लैंड ने 61 रनों की साझेदारी की. इस दौरान ओपनर बल्लेबाज जैकब बेथल 14 रन बनाकर आउट हुए. वहीं बेन डकेट भी 43 रनों की पारी खेलकर आउट हुए उस दौरान 63 रनों पर आउट हुई, जबकि कप्तान हैरी ब्रूक भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए और इंग्लैंड की टीम 64 रनों तक पहुंच सकी थी.
इसके बाद सैम करन खाता नही खोल सके, जबकि जोस बटलर सिर्फ 5 रन ही बना सके, हालांकि इसके बाद जो रूट और विल जैक्स के बीच में 27 रनों की साझेदारी हुई, इस दौरान विल जैक्स 20 रन बनाकर चलते बने. हालांकि इसके बाद इंग्लैंड ने वापसी की और जो रूट ने लियाम डासन के साथ मिलकर 121 रनों की साझेदारी की, जिसे अक्षर पटेल ने लियाम डासन को आउट करके तोड़ा. लियाम ने 68 रन बनाए. इसके बाद कोई बल्लेबाज टिक नही सका और दूसरे छोर पर जो रूट 76 गेंदों में 76 रन बनाकर नाबाद रहे.
ALSO READ: जसप्रीत बुमराह ने दिखाई अंग्रेज बल्लेबाजों को औकात, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर ने लुटाए रन
