बीते समय में जहां भारतीय टीम (Team India), इंग्लैंड (England Cricket Team) के साथ सीरीज खेलने में व्यस्त थी वही दूसरी ओर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली है। इस सीरीज में इंडिया A के खिलाड़ियों ने काफी कमाल का प्रदर्शन दिखाया, लेकिन इसके बाद भी सीरीज को अपने नाम नहीं कर सकें।
इस सीरीज के बाद अब इंडिया A की टीम को नेपाल का दौरम करने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम (Team India) पहली बार नेपाल (Nepal Cricket Team) दौरे पर जाने वाली है। तो आइए आपको भी जानकारी देते हैं कि नेपाल के खिलाफ सीरीज कब और कहां पर खेली जाएगी।
पहली बार नेपाल का दौरा करेगी Team India
जानकारी के लिए बता दें की बीते काफी समय से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ नेपाल (CAN) के बीच बात चीत हो रही है। इस लंबी बातचीत के बाद अब दोनों ही बोर्ड ने ऐलान कर दिया है कि नेपाल क्रिकेट और इंडिया A के बीच सीरीज होने वाली है।
इस दौरे के लिए इंडिया A की टीम ने अभी से ही तैयारी शुरु कर दी है। टीम में शामिल होने वाले खिलाड़ियों का प्रयास यही रहेगा की इस सीरीज को अपने हाथों से जाने ना दे इस लिए खिलाड़ियों ने अभी इस ही तैयारी शुरु कर दी है।
कब और कहां खेली जाएगी सीरीज
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नेपाल और इंडिया A क्रिकेट टीम की बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का आगाज किया जाएगा। जो कि TU इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कीर्तिपुर काठमांडु में खेला जाएगा।
बता दें कि इस सीरीज का आगज 9 दिसंबर को किया जाने वाला है। जिसका दूसरा मैच 11 दिसंबर को और आखिरी तीसरा मैच 13 दिसंबर को खेला जाने वाला है। फैंस को इस सीरीज का अब काफी बसब्री से इंतजार है।
क्या वैभव सूर्यवंशी होंगे Team India का हिस्सा?
अभी केवल इस सीरीज के होने का ऐलान किया गया है इस लिए सीरीज के लिए अभी बोर्ड ने टीम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फैंस मन में जिग्यासा है कि इस सीरीज के लिए टीम में किन किन खिलाड़ियों को शामिल किया जाने वाला है।
इसी के साथ ही फैंस सोशल मीडिया पर यह भी कहते हुए नजर आ रहे है कि अगर इस सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया जाता है, तो इस सीरीज का मजा डबल होने वाला है।
