Sanju Samson: भारतीय टीम (Team India) इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ हो रही 5 मैचों की T20 सीरीज के लगतार टीम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं दिखा पा रही है। टीम ने अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों खेले हैं, जिसमें पहला मैच में बारिश ने खलल डाल दी थी, जिसके कारण वह रद्द हो गया था वह 2 मैचों में भारतीय टीम ने एक भी जीत हासिल नहीं की है।
वहीं बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इंग्लैंड सीरीज में प्लेइंग 11 को लेकर चर्चा की जा रही है। इसमें कई सारे सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि टीम इतना खराब प्रदर्शन कर रही है उसके बाद भी प्लेइंग 11 में बदलाव क्यों नहीं किया जा रहे हैं। इसी के साथ ही खबर सामने आ रही है कि हाल ही में संजू सैमसन (Sanju Samson) ने टीम में खेलने के लिए मना कर दिया है, तो आइए आपको इन सभी सवालों की सच्चाई बताते हैं।
Sanju Samson को किया गया प्लेइंग 11 से बाहर
दरअसल पहले मैच के रद्द होने के बाद जब कप्तान और कोच के द्वारा भारतीय टीम के दूसरे में की प्लेइंग 11 का चुनाव किया गया तो इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson0 को प्लेइंग 11 से बाहर करके उनके स्थान पर वैभव सुर्यवंशी को मौका दिया गया।
कप्तान और कोच के इस फैसले से काफी क्रिकेट फैंस नखुश नजर आए और सोशल मीडिया पर कप्तान और कोच की अलोचना करते हुए दिखाई दिए, लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि 3 मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद संजू ने टीम में खेलने के लिए इनकार कर दिया है, लेकिन अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रिपोर्ट में कही गई ये बात
हाल ही में मैनेजमेंट ने एक रिपोर्ट फैंस के सामने रखी, जिसमें उन्होंने बताया कि मैनेजमेंट और संजू सैमसन के बीच भरोसे की कमी नहीं है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि टीम उन्हें आने वाली योजनाओं और सीरीजों के लिए एक अहम हिस्सा मानती है। खास कर फैंस को वह T20 विश्व कप में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए दिखाई देंगे।
खबर यह भी सामने आ रही है कि अब इंग्लैंड दौरे के बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे के लिए भी नहीं चुना गया है, जो कि फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। उनके स्थान पर IPL टीम पंजाब किंग्स के खिलाड़ी प्रभसिमरन सिंह को टीम में शामिल किया गया है। इसके बाद सवाल उठ रहे ह कि क्या संजू (Sanju Samson) सिर्फ बोलने के लिए ही टीम कि योजनाओं का हिस्सा है। बाकी उन्हें खेलने के लिए मौका नहीं दिया जाने वाला है।
क्या है सच
सूत्रों के मुताबिक संजू सैमसन (Sanju Samson) को आने वाली अहम सीरीजों को ध्यान में रखते हुए आराम करने के आदेश दिए गए हैं। यही कारण है कि उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। वहीं दूसरी ओर यह खबरे भी चर्चा में है कि BCCI अन्य विकल्पों पर भरोसा दिखाना चाह रही है।
आने वाला समय ही बताएगा कि संजू की वापसी भारतीय टीम में होने वाली है या फिर खिलाड़ी का T20 करियर समाप्त होगा। अभी इस बारे में ज्यादा जनकारी नहीं मिली है। इस बारे में सच तभी फैंस के सामने आएंगा जब संजू सैमसन खुद फैंस को इस बारे में पूरी जानकारी देंगे।
