Posted inक्रिकेट, न्यूज

क्या अब संजू सैमसन का खत्म हुआ टीम इंडिया से सफर? भारतीय कोच गौतम गंभीर के बयान से मची खलबली

Sanju Samson and Gautam Gambhir BCCI
क्या अब संजू सैमसन का खत्म हुआ टीम इंडिया से सफर? भारतीय कोच गौतम गंभीर के बयान से मची खलबली
News on WhatsAppJoin Now

Sanju Samson: भारतीय टीम (Team India) के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) का T20 फॉर्मेट में प्रदर्शन कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि आयलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की T20 सीरीज में संजू का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक था। इसके बाद यही हाल इंग्लैंड (England Cricket Team) के खिलाफ सीरीज में रहा है। इसलिए संजू को इंग्लैंड के खिलाफ प्लेइंग 11 से बाहर करके वैभव सुर्यवंशी को टीम में मौका दिया है।

वहीं अब सोशल मीडिया पर यह खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को टीम में जगह मिलने के बाद अब संजू सैमसन (Sanju Samson) की वापसी T20 फॉर्मेंट में होना काफी ज्यादा मुश्किल दिखाई दे रही है। इसको को लेकर हाल ही में भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने सोशल मीडिया पर फैंस को एक बड़ा अपडेट दिया है। तो आइए आपको भी इसके बारे में कुछ खास जानकारी देते हैं। बताते है कि कोच ने संजू के बारे में क्या बयान दिया है।

Sanju Samson के बाहर होने पर बोले गौतम गंभीर

भारतीय टीम का प्रदर्शन इंग्लैंड के खिलाफ काफी निराशाजनक देखने को मिल रहा है इस सीरीज में भारतीय टीम ने अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं की है, बीते दिन टीम ने 125 रनों से हार का सामना किया। इस हार के बाद हुई प्रेस कॉन्फेंस में जब गौतम गंभीर ने संजू सैमसन (Sanju Samson) के बारे में पूछा गया तो इस पर हेड कोच ने जवाब दिया कि

“पहली बात तो यह है कि मैंने मेरी तरफ से पहले से ही संजू सैमसन को क्लैरिटी दे दी थी, हमारी बातचीत कोच और खिलाड़ी के बीच में ही रहनी चाहिए। यह बात बिलकुल भी बाहर नहीं आनी चाहिए।”

“संजू सैमसन ने जो भी टीम के लिए किया वो बेहद शानदार”

इसी के आगे हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा कि

“अभी तक संजू सैमसन ने भारतीय टीम के लिए जो कुछ भी किया है वह काफी ज्यादा बेहतरीन और शानदार रहा है, लेकिन कई बार आपको टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन हर हालत में दिखाना ही पड़ता है, खासकर जब टीम को आपकी जरुरत हो।”

इसी के साथ ही गौतम गंभीर ने कहा कि

“संजू के लिए ऐसा कोई भी रुल नहीं है कि वह अब दोबारा से सीरीज में कमबैक नहीं कर सकते हैं। हम टीम के अच्छे प्रदर्शन के लिए बेहतरीन खिलाड़ी मैदान में उतरने की कोशिश करते हैं।”

भारतीय टीम के हार पर भी बोले गंभीर

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही T20 सीरीज के तीसरे मैच में भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और मैदान में उतरे इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 201 रन लगा दिए।

इस रन को चेज करने के लिए मैदान में उतरी भारतीय टीम 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। भारतीय टीम के लिए यह हार इतिहास में T20 फॉर्मेट में सबसे पड़ी हार मानी जा रही है।

ALSO READ: IND vs ENG: 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया अपनी टीम का ऐलान, 506 दिन बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...