Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: तीसरे टी20 मैच का बदला समय, अब सुबह या शाम नही बल्कि इस समय खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला

IND vs ENG 3rd T20I Time
IND vs ENG: तीसरे टी20 मैच का बदला समय, अब सुबह या शाम नही बल्कि इस समय खेला जाएगा भारत और इंग्लैंड का मुकाबला
News on WhatsAppJoin Now

भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) क्रिकेट टीम के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहला मैच बारिश के कारण रद्द वहीं दूसरे मैच में इंग्लैंड ने 4 विकेट से मैच में जीत हासिल कर 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। अब इस सीरीज का आज यानी कि 7 जुलाई को तीसरा मुकाबला खेला जाने वाला है, जिसमें भारतीय टीम की पूरी कोशिश होगी वह इस मुकाबले को जीतकर इंग्लैंड से 1-1 की बराबरी कर सकें।

इसलिए टीम के सभी खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन दिखाना होगा, लेकिन फैंस की सबसे ज्यादा निगाहें वैभव सूर्यवंशी पर है, क्योंकि बीते मैच में वैभव एक लंबी पारी नहीं खेल पाए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम को देखते हुए मैच के समय में बदलाव किया गया तो आइए आपको भी बताते हैं कि आज का मुकाबला कितने बजे और कहां पर खेला जाने वाला है।

कितने बजे शुरु होगा IND vs ENG T20I का तीसरा मुकाबला

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज (IND vs ENG) का आगाज 1 जुलाई को हुआ था, जिसका पहला मुकाबला बारिश के कारण रात 10 बजे शुरु किया गया था, वहीं इस सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे ही शुरु किया गया था, लेकिन खबर सामने आई है कि फैंस को तीसरे मैच के लिए 3 घंटे का इंतजार करना होगा।

यानी कि इंग्लैंड और भारत (IND vs ENG) के बीच होने वाले तीसरे t20 मुकाबला रात 10 बजे ही शुरु किया जाने वाला है। इस मुकाबले को देखना चाहते हैं, तो आप इसे सोनी स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर देख सकते हैं।

वैभव सूर्यवंशी पर होगी फैंस की नजर

भारतीय टीम के लिए वैभव सुर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ T20 में डेब्यू किया है, इस सीरीज में वैभव ने दूसरे में मुकाबले में एक अच्छी शुरुआत करते हुए 10 गेंदों में 14 रन बनाए थे, लेकिन वैभव एक लंबी और विस्फोटक पारी नहीं खेल पाए थे और पवेलियन वापस लौट गए थे।

अब फैंस को इस बात का इंतजार है कि क्या वैभव अब तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के लिए एक विस्फोटक पारी खेलते हुए दिखाई देने वाले है।

तीसरे T20 मुकाबले के लिए भारत की सम्भावित प्लेइंग 11

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली T20 सीरीज (IND vs ENG) के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के प्लेइंग 11 की बात करें तो उसमें श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), वैभव सुर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हार्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

ALSO READ: रवि बिश्नोई बाहर प्रिंस यादव की एंट्री, तीसरे टी20 के लिए बदली टीम इंडिया, कप्तान श्रेयस अय्यर इन खिलाड़ियों को देंगे मौका!

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...