Posted inक्रिकेट, न्यूज

डेब्यू मैच में ही भारत की हार के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा “पहले मैच में हार….

Vaibhav Sooryavanshi Team India IND vs ENG BCCI
डेब्यू मैच में ही भारत की हार के बाद भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा "पहले मैच में हार....
News on WhatsAppJoin Now

Vaibhav Sooryavanshi: मौजूदा समय में क्रिकेट जगत में एक खिलाड़ी को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। वह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि IPL में विस्फोटक बल्लेबाजी करने वाले 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) हैं। दरअसल हाल ही में वैभव ने अब भारतीय टीम के लिए डेब्यू कर लिया है, जिसके बाद वैभव एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव को एक शानदार शुरुआत मिली, लेकिन वह एक लंबी पारी नहीं खेल पाए। इसी को लेकर वैभव ने भारतीय टीम में डेब्यू करने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट की जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही है। तो आइए आपको भी इस पोस्ट के बारे जानकारी देते हैं।

डेब्यू करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया भावुक पोस्ट

मौजूदा समय में इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच T20I सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में BCCI ने 15 वर्षीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू करने का मौका दिया। जिसमें वैभव ने काफी अच्छी शुरुआत की। वैभव ने डेब्यू करने के बाद अपने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि- मैं वो सपना जी रहा हूं, जो कि हम लोगों ने साथ देखा था। हर उस व्यक्ति को मेरा धन्यवाद, जिसने मेरा दिल से सपोर्ट किया है, और मेरा साथ हर उतार-चढ़ाव में दिया है। उन सभी लोगों का मैं शुक्रगुजार हूं।

वैभव के इस कैप्शन ने उनके फैंस का दिल जीत लिया, जिसके बाद यह पोस्ट काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पहले मैच में ऐसा रहा वैभव का प्रदर्शन

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को BCCI ने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के स्थान पर ओपनिंग करने के लिए मैदान में भेजा था। जिसमें वैभव ने जोफ्रा आर्चर के गेंद पर 1 छक्का जड़ा।

इस मैच में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) ने 10 गेंदों में 14 रन बनाए और आउट होकर पवेलियन वापस लौट गए, वैभव ने भारतीय टीम के लिए डेब्यू में एक अच्छी शुरुआत की फैंस का मानना है कि वह अगले मैच में एक शानदार पारी खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

भारतीय टीम को मिली हार

इंग्लैंड और भारतीय टीम के T20I मैच प्रदर्शन की बात करें तो इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसमें ईशान किशन ने 49 और अभिषेक शर्मा कि 43 रनों की पारी के बदौलत टीम बोर्ड पर 191 रन ही लगा सकी।

इस रन को चेज करने के लिए मैदान में उतरी इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 19 ओवर में 4 विकेट से मैच को जीत लिया। जिसमें इंग्लैंड ने खिलाड़ी जैकब बेथेल ने 76 रनों की नाबाज पारी खेली।

ALSO READ: Harry Brook ने बताया भारत के हार की असली वजह, कहा इन 2 खिलाड़ियों की वजह से श्रेयस अय्यर को मिली शिकस्त

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...