Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम (Team India) ने अभी हाल ही में आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के लिए जीत हासिल की है, वहीं भारतीय टीम (Team India) को इसके बाद पहले ही सीरीज में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. भारतीय टीम को आयरलैंड (Ireland Cricket Team India) के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में 0-2 से शिकस्त का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के हार के बाद सबके मन में बस एक ही सवाल है, कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को डेब्यू क्यों नही मिला.
अब भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और कप्तान सुनील गावस्कर ने वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के डेब्यू पर बात की है और बताया है कि आखिर कब उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू का मौका मिल सकता है.
सुनील गावस्कर ने बताया Vaibhav Sooryavanshi नही तो कौन से 2 खिलाड़ी करेंगे ओपनिंग
टीम इंडिया के दिग्गज सुनील गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स से खास बातचीत करते हुए कहा कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को अभी और इंतजार करना होगा. सुनील गावस्कर ने कहा कि
“मुझे उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में खेलने का मौका मिल सकता है. ये एक नई सीरीज है और वो टीम को शानदार शुरुआत दिला सकते हैं. आयरलैंड के खिलाफ मिली सीरीज हार से उबरने का ये शानदार तरीका होगा. हालांकि, उनको टीम में शामिल कैसे किया जाए ये एक मुश्किल फैसला होगा. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन दोनों ने ही बीते दिनों शानदार खेल दिखाया है. ऐसे में इस जोड़ी को तोड़ना आसान फैसला नहीं होगा.”
श्रेयस अय्यर की खराब कप्तानी पर क्या बोल गए सुनील गावस्कर
भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने इसके साथ ही श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बात की है. श्रेयस अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में काफी ट्रॉफी जीती है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर बात करते हुए सुनील गावस्कर ने कहा कि
“जब कोई नया कप्तान आता है तो उसे सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों के साथ तालमेल सेट करने में समय लगता है. इसी के साथ खिलाड़ियों को भी समझना पड़ता है. वो घरेलू क्रिकेट और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं. ऐसे में फिलहाल उनके ऊपर भरोसा रखा जाना चाहिए.”
