Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए बदल गया समय, न सुबह न शाम बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मैच, खराब करनी पड़ेगी नींद

IND vs ENG T20I Series
IND vs ENG: पहले टी20 मैच के लिए बदल गया समय, न सुबह न शाम बल्कि इतने बजे से शुरू होगा मैच, खराब करनी पड़ेगी नींद
News on WhatsAppJoin Now

IND vs ENG: भारतीय टीम (Team India) को आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है, अब टीम इंडिया को अगली सीरीज इंग्लैंड (England Cricket Team) के साथ खेलनी है. भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का समय बदल गया है, ये सीरीज इंग्लैंड की मेजबानी में खेला जाना है.

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली सीरीज इंग्लैंड के समयानुसार रात में खेली जाएगी. टी20 मैच अक्सर शाम को 6 से 8 बजे के बीच खेला जाता है, लेकिन भारत और इंग्लैंड के बीच ये टी20 सीरीज का पहला मैच न शाम को होगा और न ही रात में खेला जाएगा.

IND vs ENG सीरीज के पहले मैच का बदला समय

भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच पहला मैच 1 जुलाई 2026 बुधवार से खेला जाना है. इस मैच की टाइमिंग आयरलैंड सीरीज जैसा नहीं होने वाला है. बल्कि इसे देखने के लिए भारतीय फैंस को अपनी नींद उड़ानी होगी. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए मैच की टाइमिंग में बदलाव तो कर दिया है लेकिन अभी भी यह भारत के बहुत लेट होगा.

IND vs ENG पहले मैच 11 बजे की जगह अब मैच रात 10 बजे IST से शुरू होगा. ऐसे में रात 10 बजे से शुरू होने वाले मैच रात 2 बजे तक खेला जा सकता है. इसलिए फैंस को अपनी नींद उडानी ही पड़ेगी.

ECB ने टी20 सीरीज के तीन रात के मैचों की टाइमिंग एक घंटा पहले कर दी है, ताकि भारतीय समयानुसार 10 बजे शुरू हो और ज्यादा से ज्यादा भारतीय दर्शक लाइव देख सकें.

IND vs ENG के सभी 5 टी20 मैचों का समय

भारत और इंग्लैंड के बीच सभी 5 मैचों के समय पर नजर डालते हैं, नोट कर लीजिए कि ये मैच कब और कहां खेले जाएंगे.

सीरीज का पूरा शेड्यूल (IST में)

1 जुलाई: 1st T20I – रात 10:00 बजे.

4 जुलाई: 2nd T20I – शाम 7:00 बजे.

7 जुलाई: 3rd T20I – रात 10:00 बजे.

9 जुलाई: 4th T20I – रात 10:00 बजे.

11 जुलाई: 5th T20I – रात 7:00 बजे

हॉटस्टार नही सोनी लिव पर होगा प्रसारण

भारत में भारत-इंग्लैंड टी20I सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग को Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं. वही टीवी पर लाइव टेलीकास्ट यानी 5 मैचों की टी20I सीरीज का सीधा प्रसारण Sony Sports Network पर किया जाएगा.

ALSO READ: टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के लिए आई खुशखबरी सीधे LA Olympics 2028 के लिए किया क्वालीफाई

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...