Posted inक्रिकेट, न्यूज

IND vs IRE सीरीज में टीम की शर्मनाक हार के बाद अब हेड कोच ने दिया अपने पद से इस्तीफा, ये दिग्गज बना नया कोच

IND vs IRE Shreyas Iyer and Gautam Gambhir
IND vs IRE सीरीज में टीम की शर्मनाक हार के बाद अब हेड कोच ने दिया अपने पद से इस्तीफा, ये दिग्गज बना नया कोच
News on WhatsAppJoin Now

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच 2 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई, भारतीय टीम (Team India) को आयरलैंड (Ireland Cricket Team) के खिलाफ पहले टी20 में 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरे टी20 मैच में टीम इंडिया को रोमांचक मुकाबले में 1 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी. भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच खेले गए सीरीज में भारत को 0-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी है.

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच सीरीज में टीम इंडिया पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद आयरलैंड के कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, आइए जानते हैं उन्होंने क्यों अपना पद छोड़ने का फैसला किया और उनकी जगह किसे टीम का नया कप्तान बनाया गया है.

IND vs IRE: आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मालन ने अपने पद से दिया इस्तीफा

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मालन (Heinrich Malan) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. 45 वर्षीय मालन पिछले 4 सालों से अधिक समय से आयरलैंड टीम के साथ जुड़े हुए थे और 2022 में उन्हें टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था.

हेनरिक मालन को आयरलैंड (IND vs IRE) का सबसे सफल कोच माना जाता है, उनके कार्यकाल में आयरलैंड ने टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. हेड कोच के पद से इस्तीफे के अपने फैसले पर हेनरिक मालन ने कहा कि

“इन खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और पूरे आयरिश क्रिकेट समुदाय के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है. मेरे परिवार और मुझे आयरलैंड में बिताया गया समय हमेशा याद रहेगा.”

उन्होंने आगे कहा कि

“मैदान पर हमने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं. मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड में ऐतिहासिक जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट जीत और हाल ही में भारत के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज जीत हमारे लिए गर्व के पल हैं. इसके अलावा पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों को हराने के साथ-साथ हमने लगातार यह साबित किया कि हम दुनिया की किसी भी टीम को चुनौती देने की क्षमता रखते हैं.”

IND vs IRE: गैरी विल्सन बने आयरलैंड के नए कोच

गैरी विल्सन (Gary Wilson) को आयरलैंड मेंस टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया गया है. 40 वर्षीय विल्सन ने अपने शानदार 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में आयरलैंड के लिए 292 मैच खेले और 2020 में संन्यास ले लिया था. गैरी विल्सन आयरिश मूल के पहले कोच बने हैं.

गैरी विल्सन अब आयरलैंड के नए कोच बन गए हैं, उनकी कोचिंग में आयरलैंड की टीम अफगानिस्तान की टीम का सामना करने वाली है, दोनों ही टीमों के बीच जल्द ही वनडे सीरीज खेला जाना है, आयरलैंड के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि हाल ही में आयरलैंड को आईसीसी विश्व विश्व कप 2027 के लिए क्वालीफायर खेलना है, जिसके लिहाज से आयरलैंड और अफगानिस्तान की सीरीज महत्वपूर्ण होने वाली है.

ALSO READ: भारतीय कोच ने बताया क्यों लगातार हार के बावजूद इंग्लैंड में भी नही मिलेगा वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...