भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में समय के साख कई सारे बड़े बदलाव किए जाते हैं। इनमें कई खिलाड़ियों को टीम से बाहर किया जाता है, तो कई खिलाड़ियों को टीम एंट्री दी जाती है। क्रिकेट जगत में एक समय ऐसा भी था कि कम स्ट्राइक रेट होने के बाद भी बल्लेबाजों को टीम में शामिल कर लिया जाता है, लेकिन अब ऐसा नहीं कई बार विराट कोहली जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को स्ट्राइक रेट के चलते आलोचनाओं का शिकार बनना पड़ा है।
आज हम आपको ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके रन तो काफी हैं, लेकिन स्ट्राइक रेट के चलते उन्हें भारतीय टीम (Team India) में मौका नहीं दिया जा रहा है।
T20 फॉर्मेंट में खराब है Team India के कप्तान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट
दरअसल भारतीय टीम (Team India) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिलता है कई बार तो गिल ने काफी तुफानी पारी खेल कर भारतीय टीम को जीत दिलाई है, जिसके वजह से खिलाड़ी ने अपनी जगह वनडे और टेस्ट प्रारुप में पक्की कर ली है।
वहीं T20 फॉर्मेंट में गिल को रन बनाने का अच्छा अनुभव है, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट काफी कम है, ऐसे में उन्हें भारतीय टीम (Team India) के लिए T20 प्रारुप में खेलने का मौका नहीं मिल रहा है।
दूसरे नंबर पर हैं साई सुदर्शन
IPL में साई सुदर्शन का प्रदर्शन काफी शानदार देखने को मिला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने IPL के दो सीजन में 1500 से ज्यादा रन बनाए हैं।
इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट भी 150 के पार रहा है, लेकिन पॉवरप्ले में खिलाड़ी कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखा पाते हैं। यही बड़ा कारण है कि भारतीय टीम के लिए वह अपनी जगह T20 प्रारुप में नहीं बना पा रहे हैं।
केएल राहुल भी हैं लिस्ट में शामिल
टीम इंडिया विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) IPL के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। जो कि जब बल्लेबाजी करने के लिए फॉम में आते हैं, तो किसी भी गेंदबाज की उनके सामने नहीं चलती है।
केएल राहुल लगभग T20 प्रारुप में 139.12 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन यह अंदाज अभिषेक शर्मा, ईशान किशन जैसे बल्लेबाज से काफी कम है यही कारण है कि केएल राहुल को भी भारतीय टीम (Team India) में T20 फॉर्मट के लिए नहीं चुना जा रहा है।
