Posted inक्रिकेट, न्यूज

पहले टी20 में भारत को खली इन 3 खिलाड़ियों की कमी, प्लेइंग 11 का होते हिस्सा तो आयरलैंड क्या विश्व 11 भी नही दे सकता मात

IND vs IRE Team India 1st T20 BCCI
पहले टी20 में भारत को खली इन 3 खिलाड़ियों की कमी, प्लेइंग 11 का होते हिस्सा तो आयरलैंड क्या विश्व 11 भी नही दे सकता मात
News on WhatsAppJoin Now

भारत और आयरलैंड (IND vs IRE) के बीच कल रात बेलफास्ट में पहला टी20 मैच खेला गया. इस टी20 में भारतीय टीम (Team India) को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारतीय टीम के लिए अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज रन नही बना सका. वहीं गेदबाजी में भारतीय टीम (Team India) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) और वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) ने जमकर रन लुटाए.

भारतीय टीम (Team India) के नए कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को अपने पहले ही मैच में आयरलैंड (Ireland Cricket Team) की बी टीम से शिकस्त का सामना करना पड़ा, इस सीरीज से पहले आयरलैंड के 6 मुख्य खिलाड़ी चोटिल हैं और इस सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम इंडिया (Team India) को शिकस्त दी है. हालांकि पहले टी20 में टीम इंडिया को इन 3 खिलाड़ियों की कमी साफ खली, अगर वो प्लेइंग 11 का हिस्सा होते, तो भारतीय टीम की जीत पक्की थी.

पहले टी20 में Team India को खली इन 3 खिलाड़ियों की कमी

भारतीय टीम को पहले टी20 में अपने गेंदबाजी आलराउंडर हार्दिक पंड्या की कमी साफ खली, भारतीय टीम को हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में वाशिंगटन सुंदर के साथ उतरना पड़ा, उन्होंने सिर्फ 1 ओवर में 19 रन लुटा दिए, वहीं जब बल्लेबाजी के लिए आए तो 12 गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना सके.

वहीं अगर इस सीरीज में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया का हिस्सा होते तो शायद ही प्रसिद्ध कृष्णा टीम इंडिया की प्लेइंग 11 का हिस्सा होते, बुमराह की अनुपस्थिति में टीम इंडिया को प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मैदान में उतरना पड़ा. भारतीय टीम के इस गेंदबाज ने सिर्फ 4 ओवर में 14.20 की औसत से 57 रन खर्च कर डाले, जिसकी वजह से आयरलैंड की टीम 182 रन बनाने में सफल रही.

भारतीय टीम को पहले टी20 में अपने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी की कमी साफ खली, भारतीय टीम के नए कप्तान श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान और खिलाड़ी बुरी तरह से फ्लॉप रहे. श्रेयस अय्यर ने बल्ले से भी सिर्फ 3 रनों का योगदान दिया, वहीं कप्तानी में वो काफी असमंजस में नजर आ रहे थे, उन्होंने शिवम दुबे जैसे किफायती गेंदबाज को रोककर वाशिंगटन सुंदर से गेंदबाजी कराई और उन्होंने 19 रन सिर्फ 6 गेंदों में लुटा दिया.

आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए Team India

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, प्रसिद्द कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, सूर्यांश शेगडे.

ALSO READ: आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के लिए बदल गई टीम इंडिया, BCCI ने इस खिलाड़ी को तुरंत भेजा आयरलैंड

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...