आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना बांग्लादेश की टीम (Bangladesh Cricket Team) से हुआ, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम (South Africa Cricket Team) का सामना नीदरलैंडस से हुआ था. भारतीय टीम ने जहां बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से शिकस्त दी, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने नीदरलैंडस की टीम को 88 रनों से शिकस्त दी.
भारत (Team India) के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया की टीम (Australia Cricket Team) 8 अंको के साथ टॉप पर बनी हुई है, वहीं भारतीय टीम नंबर 2 पर, जबकि साउथ अफ्रीका की टीम नंबर 3 पर है, दोनों ही टीमों के 6-6 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका से उपर है. अब अगर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो क्या समीकरण होगा, आइए जानते हैं.
Team India के लिए करो या मरो जैसा हालात
भारतीय टीम (Team India) को अगर सेमीफाइनल में जगह बनाना है, तो उसे हर हाल में 28 जून 2026 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला मैच जीतना ही होगा. भारतीय टीम का मैच ऑस्ट्रेलिया से है, वहीं साउथ अफ्रीका की टीम का मुकाबला बांग्लादेश की टीम से होना है. अब ऐसे में भारतीय टीम को हर हाल में अपना मुकाबला जीतना चाहेगी.
क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के 8 पॉइंट्स हैं, वहीं साउथ अफ्रीका के 6 पॉइंट्स हैं, साउथ अफ्रीका की टीम, बांग्लादेश को शिकस्त देने के बाद 2 अंक हासिल करके अपने 8 अंक पुरे कर लेगी, ऐसे में हर हाल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जीतना ही होगा.
Team India के सेमीफाइनल में पहुंचने का ये है एकमात्र समीकरण
भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की टीम से होना है, अगर भारतीय टीम अपना मुकाबला हार जाती है और साउथ अफ्रीका की टीम अपना मुकाबला जीत जाती है, तो भारतीय टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी, वहीं अगर भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका की टीम अपने मुकाबले हार जाती हैं, तो टीम इंडिया नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
हालांकि अगर भारतीय टीम अपना मुकाबला जीत जाती है और साउथ अफ्रीका की टीम भी अपना मैच बांग्लादेश से जीतने में सफल होती है, तो नेट रनरेट के आधार पर टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बना सकती हैं और भारतीय टीम, साउथ अफ्रीका से बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगी.
