Posted inउत्तर प्रदेश, न्यूज

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम पर की विवादित टिप्पणी, भड़के संत जीभ काटने वाले को 5 लाख का ईनाम

Swami Prasad Maurya on Bhagwan Ram
स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम पर की विवादित टिप्पणी, भड़के संत जीभ काटने वाले को 5 लाख का ईनाम
News on WhatsAppJoin Now

उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भगवान राम को लेकर एक बार फिर विवादित टिप्पड़ी की है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने भगवान राम पर जो टिप्पड़ी की है, उससे राम भक्तो और खासकर साधु संतो में काफी रोष का माहौल है. इस पर साधु संत भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

साधु संत, स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) का विरोध कर रहे हैं और उन्हें सनातन विरोधी बता रहे हैं, अयोध्या के संत विष्णु दास महाराज ने सख्त चेतावनी दी है और विष्णु दास ने स्वामी प्रसाद मौर्य की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 5 लाख रुपये का इनाम देना का ऐलान किया है.

विष्णु दास महाराज ने किया Swami Prasad Maurya का जीभ काटने वाले को 5 लाख देने का ऐलान

विष्णु दास महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा है कि वो न तो सनातनी है और न ही राम भक्त है. इसके साथ ही विष्णु दास महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर कहा कि

“स्वामी प्रसाद मौर्य सनातन और संस्कृति का विरोधी है, जीभ कटने के बाद ही यह शांत होगा. राम मंदिर राम भक्तों का मंदिर है और स्वामी प्रसाद मौर्य राम भक्त नहीं है, वो संस्कृति और सनातन का दुश्मन है.”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने दिया ये विवादित बयान

अपनी जनता पार्टी के प्रमुख स्वामी प्रसाद मौर्य (Swami Prasad Maurya) ने भगवान राम को लेकर कहा कि

“करोड़ों, करोड़ों रुपया लुटेरे लूट ले गए, राम के मंदिर से लूट ले गए, राम के दरबार से लूट ले गए, चांदी और सोना भी उड़ा ले गए लेकिन ओ भगवान राम उन लुटेरों को सजा नहीं दे पाया तो आप का भला क्या कर सकता है? जो अपने मंदिर की रक्षा नहीं कर सकता ओ आप की रक्षा क्या  कर सकता है? सवाल उठाता है.”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले हिन्दू धर्म पर भी ऐसी ही कुछ टिप्पड़ी की थी और कहा था कि

“हिंदू कोई धर्म नहीं, बल्कि एक धोखा है. हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले देशद्रोही हैं. यदि हिंदू राष्ट्र की मांग हो सकती है तो अन्य अलगाववादी मांगें भी उठ सकती हैं.”

ALSO READ: सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान, बदलेगा जबलपुर एयरपोर्ट का नाम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...