Sahan Arachchige praise Team India and Vaibhav Sooryavanshi: भारत और श्रीलंका के बीच आज ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां टॉस जीतकर श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उनके इस फैसले को भारतीय ओपनर बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने गलत साबित किया और सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की पारी खेलकर, श्रीलंका के हाथो से मैच छीन लिया.
भारत (Team India) से मिली 66 रनों की हार के बाद श्रीलंका के कप्तान सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया और कहा कि युवा खिलाड़ियों के अलावा सीनियर्स ने भी शानदार प्रदर्शन किया. वहीं उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा कहा जिससे 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया.
Sahan Arachchige ने भारत की तारीफ में कही ये बात
सहान अराचिगे ने इस मैच में हार के बाद भी 140 करोड़ भारतीयों का दिल जीत लिया है. उन्होंने भारत और वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की तारीफ़ की है. सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) ने इस मैच में मिली शर्मनाक शिकस्त के बाद कहा कि
“वैभव सूर्यवंशी ने पावरप्ले में शानदार पारी खेली और आखिरी दो ओवर भी भारत के पक्ष में रहे. जब आप बड़े स्कोर का पीछा कर रहे हों, तो आपको (कुछ बड़े स्कोर) की ज़रूरत होती है. युवा खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा खेला और सीनियर खिलाड़ियों ने भी… रन बनाने के लिए यह एक अच्छा टूर्नामेंट रहा.”
कैसा रहा भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला
श्रीलंका की टीम के कप्तान सहान अराचिगे (Sahan Arachchige) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या बल्लेबाजी के लिए आए और सिर्फ 11 गेंदों में अपना अर्द्धशतक पूरा किया, वहीं 29 गेंदों में उन्होंने 94 रनों की पारी खेली, लेकिन एक बार फिर शतक से चूक गए. वहीं तिलक वर्मा ने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, अंत में आकर अनुकूल रॉय और विप्रज निगम ने भारत के लिए शानदार फिनीश किया और भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन बनाए.
इसके बाद जब श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो भारत के यश ठाकुर ने शुरुआती 3 विकेट झटके, जिससे श्रीलंका की टीम उबर नही सकी और उसके बाद अनुकूल रॉय और विप्रज निगम ने बल्लेबाजी की तरह गेंदबाजी में भी फिनीश किया और 2-2 विकेट झटककर भारत को 66 रनों से जीत दिला दी, इसी के साथ भारत ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया.
