Posted inक्रिकेट, न्यूज

दिल्ली कैपिटल्स में हुआ युवराज सिंह की एंट्री, आईपीएल 2027 में मिला मौका, भारत का सबसे धाकड़ खिलाड़ी बना हेड कोच

दिल्ली कैपिटल्स में हुआ युवराज सिंह की एंट्री, आईपीएल 2027 में मिला मौका, भारत का सबसे धाकड़ खिलाड़ी बना हेड कोच
News on WhatsAppJoin Now

बीते महीने की 31 तारीख को IPL 2026 का समापन हुआ है। इस टूर्नामेंट में कई टीमों ने काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया था। लेकिन खिताब बैक टू बैक RCB ने जीते है। इस सीजन के खत्म होने के बाद अब फैंस अभी से ही अगले सीजन का इंतजार करने लगे हैं। इसी के साथ ही सभी टीमें भी अगले सीजन की तैयारी में लग गई है इस सीजन IPL की कई टीमों ने काफी खराब प्रदर्शन दिखाया है।

इस लिए उन टीमों में अगले सीजन के लिए कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। मौजूदा समय में सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है कि अगले सीजन भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की IPL में वापसी होने वाली है। तो आइए आपको भी बताते की अगले सीजन में युवराज सिंह IPL की किस टीम का हिस्सा रहने वाले है और उनकी IPL में वापसी क्यों कराई जा रही हैं।

IPL के 20वें सीजन में होगी युवराज पर बड़ी जिम्मेदारी :

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि युवराज सिंह ने अपने क्रिकेट करियर में कई सारे मुकाबले खेले है जिसमें उनका प्रदर्शन बेहद शानदार नजर आया है। इसी के साथ ही युवराज सिंह सीमित ओवरों के फॉर्मेंट में काफी अच्छा अनुभव है। साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप के दौरान युवराज ने लगातार अपने बल्ले से 6 छक्के मार कर सभी को हैरान कर दिया था। इसी के साथ ही अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर दिया था। उनके इस प्रदर्शन से लाखों फैंस उनके दिवाने बन गए थे।

साल 2019 में युवाराज सिंह ने अपना करियर का आखिरी मैच खेला था जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट को अलविदा बोल दिया था, लेकिन अब एक बार फिर से IPL जैसे बड़े टूर्मामेंट में खिलाड़ी की वापसी होती दिखाई दे रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की IPL में युवराज सिंह की वापसी किसी खिलाड़ी के तौर पर नहीं बल्कि एक कोच के तौर पर की जाने वाली हैं।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच बनेंगे युवराज सिंह :

युवराज सिंह ने अभी तक किसी भी टीम के लिए बतौर कोच काम नहीं किया है लेकिन क्रिकेट जगत के कई युवा खिलाड़ियों को बेहतरीन बनाने में उनका योगादान जरुर रहा है। इन खिलाड़ियों में अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल के साथ पंजाब के कई बड़े खिलाड़ी मौजूद है। जिन्हें युवराज सिंह ने काफी बेहतरीन बनाया है।

युवराज सिंह के पास क्रिकेट जगत का पूरा अनुभव है जिससे IPL कि कई फ्रेंचाइजी उनसे प्रभावित रहती है। लेकिन अब यह खबर साफ हो गई है कि अगले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए बतौर कोच काम करने वाले है, इस खबर के बाद दिल्ली कैपिटल्स के सभी खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

सौरव गांगुली होंगे कोच हेड

दरअसल दिल्ली फ्रेंचाइजी की जिम्मेदारी अगले दो सीजन तक JSW के कंधों पर रहने वाली है। ऐसे में चार्ज पार्थ जिंदल के पास होगा। जिंदल के आने के बाद वेणुगोपाल की अगुवाई वाली कोचिंग टीम सेपअप का पत्ता कट जाएगा। जिसके बाद दिल्ली की टीम में कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं।

जहां एक तरफ युवराज सिंह को दिल्ली का कोच बनाया जा रहा है वही दूसरी ओर सौरव गांगुली भी दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने वाले है। दो अनुभवी खिलाड़ियों के कोच बनने के बाद टीम के खिलाड़ियों में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेगा, अगले सीजन टीम के नए अंदाज में टूर्नामेंट खेलने के लिए मैदान में उतरेगी।

ALSO READ:6 6 6 6 4 4 4 4….11 गेंदों में अर्द्धशतक और 28 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए वैभव सूर्यवंशी, श्रीलंका से लिया बदला

अनिरुद्ध Trend Bihar में बतौर स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। इन्हें स्पोर्ट, ऑटोमोबाइल,...