भारतीय टीम (Team India), अफगानिस्तान (Afghanistan National Cricket Team) के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है, इस सीरीज में टीम ने पहले मुकाबले में अफगानिस्तान (IND vs AFG) को 7 विकेट से हराया था। इस जीत के बाद भारतीय टीम 17 जून को लखनऊ में अपनी दूसरी जीत हासिल की थी, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को भारत से 170 रनों से हार का सामना करना पड़ा था।
अब टीम इस सीरीज के आखिरी मुकाबले को भी जीतने के लिए चेन्नई के मैदान में 20 जून को उतरने वाली है, इस मैच के लिए टीम इंडिया (Team India) की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, टीम इंडिया (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं।
20 जून को एक दूसरे के आमने-सामने होंगी दोनों टीमें
भारत और अगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच चल रही वनडे सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी है, इस सीरीज का लास्ट मैच 20 जून को चेन्नई खेला जाएगा जिसके बाद भारतीय टीम इस सीरीज में जीत हासिल कर लेगी। 2 मैचों में जीत हासिल करने के बाद अब टीम को ज्यादा परेशान होने की जरुरत नहीं है।
इसलिए गौतम गंभीर टीम की प्लेइंग में कुछ बदलाव कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक वह इस मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों को आराम देने का विचार बना रहे हैं, टीम इंडिया (Team India) पहले ही ये मैच जीत चुकी है, ऐसे में भारतीय टीम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को चेक करना चाहेगी।
शुभमन गिल नही ये खिलाड़ी होगा तीसरे वनडे में Team India के कप्तान
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान युवा खिलाड़ी शुभमन गिल के हाथों में सौंपी गई थी। गिल ने इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में 152 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए अपनी कप्तानी साबित कर दी, लेकिन अब 2 मैच जीतने के बाद टीम के लिए तीसरा मैच ज्यादा अहम नहीं है, इसलिए गौतम गंभीर, शुभमन गिल को आराम दे सकते हैं, ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम इंडिया की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं।
इस सीरीज को समाप्त करने के बाद भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे के लिए भी रवाना होना है, ऐसे में टीम के बेहतरीन खिलाड़ियों का फिट रहना काफी ज्यादा जरुरी है, जिससे वह आगे की सीरीज में भी अच्छा प्रदर्शन दिखा सकें।
इन 3 खिलाड़ियों को मिलेगा Team India में मौका
इस सीरीज के पहले मुकाबले में नितीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था, लेकिन वह अपनी इंजरी के कारण दूसरे मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं रह पाए थे। अब खबर सामने आ रही है कि वह अब ठीक है और टीम में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हर्ष दुबे का नाम शामिल है, जिन्हें इस सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग 11 में शामिल किया जाने वाला है।
वहीं तीसरे नंबर पर कुलदीप यादव को बाहर करके उनके स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है। दरअसल बीते मैच में कुलदीप यादव ने मैच में कुल 10 ओवर डाले थे, लेकिन इन 10 ओवरों में अफगानिस्तान के एक भी बल्लेबाज को आउट नहीं कर सकते है। इसलिए कोच उन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं।
तीसरे वनडे के लिए संभावित Team India
अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे सीरीज के लिए प्लेइंग 11 के लिए श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, ईशान किशन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिहं जैसे खिलाड़ियों को चुना जाने वाला है।
