Team India: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026), इंग्लैंड (England Cricket Team) की मेजबानी में खेला जा रहा है. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम (Team India) ने हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan Cricket Team) और नीदरलैंडस को हराकर आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 की शानदार शुरूआत की है. हालांकि नीदरलैंडस के खिलाफ मैच के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है.
भारतीय महिला टीम (Team India) की मैच विनर खिलाड़ी चोटिल होकर पुरे टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, अब बड़ा सवाल ये है कि टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में कैसे इस बदलाव को मैनेज करने वाली है.
श्रेयांका पाटिल की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की मुसीबत
भारतीय टीम की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल चोटिल होने के कारण वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी हैं. नीदरलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें फील्डिंग करते हुए चोट आई थी और अब उनके रिप्लेसमेंट का भी आधिकारिक तौर पर ऐलान हो गया है. भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की परेशानी श्रेयांका की चोट ने बढ़ा दी है.
श्रेयांका ने अपने ओवर की पहली गेंद डाली और गेंद रोकने के प्रयास में उनका दाहिना टखना मुड़ गया. श्रेयंका मैदान पर गिर गईं और बेहद दर्द में नजर आईं. मेडिकल टीम ने मैदान पर आकर पाटिल को चेक किया लेकिन उनकी हालत ठीक नजर नहीं आ रही थी और वो खड़ी नहीं हो पा रही थीं.
इसी वजह से श्रेयंका को स्ट्रेचर पर डगआउट तक ले जाया गया. ICC ने बताया है कि श्रेयांका पाटिल को टखने में गंभीर चोट आई है और वो वुमेंस टी20 विश्व कप से पूरी तरह बाहर हो चुकी हैं.
And it’s official. As feared, Shreyanka Patil is out of the World Cup. 💔
ICC confirmation: Prema Rawat as a replacement for Shreyanka Patil in the India squad. Rawat was named as a replacement after Patil was ruled out following an injury to her right ankle pic.twitter.com/OBRYgAf3Lf
— Vinayakk (@vinayakkm) June 18, 2026
श्रेयांका पाटिल की जगह प्रेमा रावत को टीम इंडिया में मौका
भारतीय महिला टीम की स्टार आलराउंडर श्रेयांका पाटिल के चोटिल होने के साथ ही प्रेमा रावत को टीम इंडिया में मौका दिया गया है. प्रेमा रावत पहले से ही इंग्लैंड में मौजूद थीं, प्रेमा रावत फिलहाल इंडिया ए की टीम का हिस्सा थीं और बीसीसीआई ने अब उन्हें मुख्य टीम से जोड़ दिया है.
24 साल की इस लेग स्पिनर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में एक भी मैच नहीं खेला है लेकिन WPL और वुमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में प्रभावित किया है. भारतीय टीम अपना अगला मुकाबला 21 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाली है और देखना दिलचस्प होगा कि कौन श्रेयांका पाटिल की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा होगा.
ALSO READ: आईपीएल से कब संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? RCB के CEO ने किया बड़ा खुलासा
