Posted inक्रिकेट, न्यूज

आईपीएल से कब संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? RCB के CEO ने किया बड़ा खुलासा

Virat Kohli RCB IPL Retirement
आईपीएल से कब संन्यास लेने वाले हैं विराट कोहली? RCB के CEO ने किया बड़ा खुलासा
News on WhatsAppJoin Now

विराट  कोहली (Virat Kohli) ने 2008 में भारत को अंडर-19 विश्व कप जीताया था, उसके बाद उन्हें उसी साल शुरू हुए आईपीएल में आरसीबी (RCB) ने अपने टीम में शामिल किया. विराट कोहली ने 2008 से अब तक 19 सीजन लगातार आरसीबी के लिए खेला है. वो एकलौते क्रिकेटर हैं, जिसने लगातार 19 साल एक ही आईपीएल टीम का प्रतिनिधित्व किया है.

आईपीएल 2025 (IPL 2025) और आईपीएल 2026 में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया और लगातार 2 आईपीएल सीजन अपने नाम किया. विराट कोहली ने आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आरसीबी के लिए 600 से अधिक रन बनाए और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है.

Virat Kohli के आईपीएल संन्यास पर बोले RCB के CEO

विराट कोहली (Virat Kohli) पिछले 19 सालो से लगातार आरसीबी के लिए खेल रहे हैं. अब आरसीबी के सीईओ राजेश मेनन ने आईपीएल में विराट कोहली की उपलब्धता पर खुलकर बात की है. उनका मानना है कि

“कोहली अगले 4 साल तक आईपीएल खेलते रहेंगे. मेनन ने कहा कि कोहली की फिटनेस शानदार है और वह अगले 4 साल तक आईपीएल खेलेंगे.”

राजेश मेनन ने आगे कहा कि

“कोहली के बिना आरसीबी की कल्पना हमने नहीं की है. आईपीएल से संन्यास के बाद भी वह टीम से जुड़े रह सकते हैं.”

आईपीएल में भी किंग हैं विराट कोहली

आईपीएल 2026 की 16 पारियों में किंग कोहली ने 56.25 की शानदार औसत के साथ 675 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम किए. कोहली ने 165.84 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में सबसे तेज स्ट्राइक रेट के साथ इस सीजन रन बनाए.

अब तक आईपीएल इतिहास में किंग कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 283 मैचों की 275 पारियों में 40.41 की औसत के साथ 9336 रन बनाए हैं.

ALSO READ: 55 चौके-8 छक्के, बिहार की बेटी ने रचा इतिहास, वनडे में जड़ दिया तिहरा शतक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

अभिषेक को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2016 में मीडिया डेब्यू किया तब से...