Smriti Mandhana: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 (ICC Women’s T20 World Cup 2026) में कल रात भारतीय टीम (Team India) का सामना नीदरलैंडस की टीम से हुआ, जहां भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) की 47 गेंदों में 74 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 209 रन बनाए, जिसके जवाब में नीदरलैंडस की टीम ने 17.3 ओवरों में सिर्फ 114 रन बनाए और 95 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारत के इस विशाल स्कोर को खड़ा करने में सबसे बड़ी भूमिका भारतीय टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना की रही, टीम इंडिया की इस जीत के बाद स्मृति मंधाना को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने इस बारे में बात की है.
Smriti Mandhana ने प्लेयर ऑफ द मैच का ख़िताब जीतने पर कही ये बात
भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब लेते हुए कहा कि
“मुझे लगता है कि यह बैटिंग के लिए वाकई अच्छी पिच थी. मतलब, जब भी हम लीड्स आए हैं, मैंने यहाँ ‘द हंड्रेड’ में कुछ मैच खेले हैं, तो यहाँ हमेशा बैटिंग के लिए अच्छी पिच और तेज़ आउटफ़ील्ड रही है. और हाँ, नीदरलैंड्स ने आज वाकई बहुत अच्छा खेल दिखाया.”
वहीं टीम इंडिया ने नीदरलैंड के खिलाफ पहली बार कोई मैच खेला, ऐसे में इस टीम के खिलाफ बल्लेबाजी करने पर स्मृति मंधाना ने कहा कि
“ज़ाहिर है, यह हम सबके लिए एक नई और अनजान स्थिति थी. हमने उन्हें ज़्यादा खेलते हुए नहीं देखा था. इसलिए हमें उनके बॉलिंग करने के तरीके और गेम के लिए हमारी रणनीति को समझने के लिए कई वीडियो देखने पड़े और एक बात जिस पर हमें हमेशा गर्व होता है, वह यह है कि हम किसी भी टीम को अलग नज़रिए से नहीं देखते, चाहे वह उनका पहला मौका हो या कुछ और. मुझे बस यही लगा कि उन्होंने ज़बरदस्त टक्कर दी. उन्होंने बहुत अच्छी फ़ील्डिंग की, और हमारे लिए फोकस बनाए रखना और टीम के लिए अपना काम करना ज़रूरी था.”
स्मृति मंधाना नही हैं अपनी पारी से खुश
स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रही थीं,उनके बल्ले से रन नही निकल रहे थे, लेकिन आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के दोनों मैचों में इस खिलाड़ी ने अर्द्धशतक जड़ा है. स्मृति मंधाना ने अपनी पारी के बारे में बार करते हुए कहा कि
“हाँ, मैं यह नहीं कहूँगी कि मैं गेंद को उस तरह से बीच में (अच्छे से) हिट कर पा रही थी जैसा मैं चाहती हूँ. मैं अभी भी अपनी बैटिंग पर काम कर रही हूँ. लेकिन आज शेफाली ने जिस तरह से बैटिंग की, उससे मैं बहुत खुश हूँ. हमारी अच्छी पार्टनरशिप हुई और यह देखकर अच्छा लगा कि वह फिर से रन बना रही हैं. और हाँ, श्री चरानी ने भी बहुत अच्छी बॉलिंग की. तो मेरे लिए, बस सही चीज़ें करना, हर दिन सही काम करना और फिर देखना कि मैच कैसा रहता है, यही मायने रखता है.”
गौरतलब है कि भारत को आईसीसी महिला विश्व कप 2025 जीताने के बाद स्मृति मंधाना शादी करने वाली थीं, लेकिन शादी वाले दिन ही कुछ पर्सनल कारणों से उन्होंने शादी न करने का फैसला किया, जिसके बाद से भारतीय महिला टीम की उपकप्तान काफी टूट गईं थीं. हालांकि एक बार फिर वो भारत को आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 जीताने के इरादे से मैदान में उतर रही हैं.
